स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

लोडेड अवैध पिस्तौल सहित एक युवक काबू !

Haryana Hisar news A young man arrested with loaded illegal pistol


 अवैध पिस्तौल सहित एक काबू 


तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़ 

       अवैध हथियार रखने वालो पर करवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ पुलिस ने सीआईडी चौक, हिसार से एक युवक को लोडेड अवैध पिस्तौल सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 







    मुख्य सिपाही राज कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गस्त के दौरान सीआईडी, चौक हिसार में मौजूद थी कि उसी समय पटेल नगर से सीआईडी चोक की तरफ एक युवक आता दिखाई दिया। जो पुलिस टीम को देख असहज हो वापस तेजी से जाने लगा। जिसे शक के आधार पर काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम पटेल नगर हिसार निवासी राजन बताया। नियमनुसार तलाशी लेने पर राजन के कब्जे से एक लोडेड अवैध पिस्तौल .315 बोर बरामद हुआ। जिसे खाली करने पर एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूस को कब्जा पुलिस लेकर राजन के खिलाफ थाना सिविल लाइन हिसार में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।










     पुलिस टीम द्वारा बरामद अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूस के बारे में पूछताछ करने पर आरोपी राजन ने बताया कि उसने ये अवैध पिस्तौल पटेल नगर निवासी केशव से लिया था। आरोपी को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले की पुलिस गहनता से जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |