स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हरियाणा पंजाब में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की संभावना जताई, हरियाणा के इन जिलों में यलो अलर्ट।

 WEATHER UPDATE IN PUNJAB & HARYANA


तहलका न्यूज


हरियाणा में 28 फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। जिसके कारण आने वाले 4 दिन हरियाणा प्रदेश में बारिश की संभावना बन गई है। वहीं मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना भी जताई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वर्तमान समय में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय हो रहा है, इसके असर से हरियाणा में आंशिक रूप से बादल भी छाने की उम्मीद है।







मौसम विभाग के मुताबिक एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होकर हरियाणा, दिल्ली एनसीआर से आज रात को आगे निकल जाएगा। लेकिन 28 फरवरी को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगा और पंजाब में 28 फरवरी को कम दबाव का क्षेत्र बनने से इसका असर 3 मार्च तक हरियाणा में भी दिखाई देगा। वहीं उत्तरी पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही है।





मौसम विभाग ने पश्चिम हरियाणा के हिसार, जींद, फतेहाबाद और सिरसा में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि हरियाणा के कुछ जिलों के लिए 1 मार्च को लेकर चेतावनी जारी कर अलर्ट घोषित किया गया है। उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, कैथल, करनाल और यमुनानगर में 30 से 40 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं चलने का अंदेशा जताया है। इसके अलावा दक्षिण और दक्षिण पूर्व के सोनीपत और पानीपत में भी एक मार्च को मौसम खराब रहने की बात मौसम विभाग ने कही है। 






हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.0 से 6.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 27.0 से 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 10.0 से 14.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 2.0 से 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।






Read More News 

हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने प्रदर्शनकारी सरपंचों पर भांजी लाठियां !

भद्रा ने बिगाड़ी होलिका दहन की गणित, इस बार देश में 2 दिन जलेगी होली !


मंदिर से क, शेषनाग सहित अन्य सामान चोरी करने के मामले में एक गिरफ्तार | 


हांसी नारनौंद पुलिस ने सात चोरों को किया गिरफ्तार, तीन पुलिस रिमांड में खोलेंगे कई राज !


एससी किसानों का अनुदान पर ट्रेक्टर देने के लिए निकाला गया ड्रॉ !


सरकार व सरपंचों की मीटिंग में गूंजा जींद लाठीचार्ज का मुद्दा, मीटिंग रही बेनतीजा |






कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |