मंदिर से कलश, शेषनाग सहित अन्य सामान चोरी करने के मामले में एक गिरफ्तार |
*मंदिर से कलश और लोहे का गाटर चोरी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार।*
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
अग्रोहा थाना पुलिस ने गांव मीरपुर के शिव मंदिर से तांबे का कलश, शेष नाग और लोहे का गाटर चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जबकि उसका दूसरा साथी अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि थाना अग्रोहा में गांव मीरपुर के सरपंच रोहतास कुमार ने गांव में स्थित शिव मंदिर से तांबे का कलश, शेषनाग और लोहे की गाटर चोरी होने के संबंध में शिकायत दी थी। आरोपित ने अपने एक साथी के साथ मिलकर मंदिर में चोरी की थी। आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है दूसरे आरोपित की तलाश की जा रही है।
मंदिर में चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 23 फरवरी 2023 को धारा 380 के तहत मुकदमा संख्या 67 दर्ज किया था। पुलिस जांच के दौरान शक के आधार पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने चोरी की वारदात को कबूल कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान नंगथला निवासी नरेश के रूप में हुई है।
Read More News
भद्रा ने बिगाड़ी होलिका दहन की गणित, इस बार देश में 2 दिन जलेगी होली !
हांसी नारनौंद पुलिस ने सात चोरों को किया गिरफ्तार, तीन पुलिस रिमांड में खोलेंगे कई राज !
एससी किसानों का अनुदान पर ट्रेक्टर देने के लिए निकाला गया ड्रॉ !
सरकार व सरपंचों की मीटिंग में गूंजा जींद लाठीचार्ज का मुद्दा, मीटिंग रही बेनतीजा |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks