हांसी नारनौंद पुलिस ने सात चोरों को किया गिरफ्तार, तीन पुलिस रिमांड में खोलेंगे कई राज !
Haryana Hisar news Hansi Narnaund police arrested seven thieves, three police will reveal many secrets in remand
चोरी करने के आरोप में अलग-अलग मामलों में सात गिरफ्तारतहलका न्यूज, हांसी / सुनील कोहाड़
गांव पाली में हुई चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी करने वाले युवक सहित चोरी का सामान खरीदने वाले होगी पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं एक अन्य मामले आंगनबाड़ी से गैस सिलेंडर, सहित अन्य सामान चोरी करने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजकुमार व सचिन वासी पाली के रूप में हुई। जिन्होंने सुनील वासी पाली के घर में घुसकर बाल्टी , समर्सिबल व अन्य लोहे का सामान चोरी कर लिए थे।पुलिस पूछताछ में सचिन ने बताया कि मैंने यह सामान राजकुमार को बेच दिया हैं। जिस पर पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने के मामले में राजकुमार को भी गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय पेश करके जेल भेज दिया हैं।
वहीं एक अन्य मामले में नारनौंद थाना पुलिस ने चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान विक्रम उर्फ भूरिया वासी पाली के रूप में हुई जिसने आंगनबाड़ी से गैस सिलेंडर चूल्हा, दाल, गेहूं आदि चोरी कर लिए थे। जिस को गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपितों से सख्ती से पूछताछ कर अन्य आरोपितों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जाएगी।
हांसी शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में मकानों से चोरी करने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाँच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने प्रेम नगर में घर में घुसकर आवास से नकदी व जेवरात चोरी किए थे। वहीं दूसरी वारदात में मॉडल टाउन में मकान में घुसकर नकदी व जेवरात चोरी किए थे।
आरोपियों की पहचान
(1) पवन पुत्र संजय वासी न्यू सुभाष नगर हांसी हाल शीला बायपास रोड रोहतक ,
(2) सूरज पुत्र मोहन वासी जरदाहा जिला मोतिहारी बिहार हाल सुभाष नगर हांसी
(3) संदीप पुत्र सतपाल वासी मलिक अस्पताल के पास हांसी ,(4) मंगल पुत्र संजय वासी न्यू सुभाष नगर हांसी ,
(5) ईश्वर पुत्र मोतीराम वासी ढाणी पीरा वाली के रूप में हुई ।
जिन्होंने 20 व 21 जनवरी 23 की रात को मॉडल टाउन हांसी में मकान से ढाई लाख रुपए नकदी , व जेवरात चोरी किए थे ,जिसमें से जिनके के कब्जे से करीब 18 हजार रुपये नकदी हुई चोरी के पैसे से खरीदी गई सेंट्रो कार जिसकी कीमत 80 हजार है। दूसरे मामले में 12/ 13 जनवरी की रात को संदीप समाधा रोड के मकान से नकदी व जेवरात चोरी किए थे।जिसमें एक एप्पल टैब व 2 जोड़ी चांदी की पाजेब बरामद की है। उपरोक्त पांचों आरोपितों को गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय पेश करके ईश्वर व मंगल उपरोक्त को 2 दिन के रिमांड पर लिया है। जबकि तीन आरोपितों को जेल भेज दिया है।
Read More News
भद्रा ने बिगाड़ी होलिका दहन की गणित, इस बार देश में 2 दिन जलेगी होली !
मंदिर से क, शेषनाग सहित अन्य सामान चोरी करने के मामले में एक गिरफ्तार |
एससी किसानों का अनुदान पर ट्रेक्टर देने के लिए निकाला गया ड्रॉ !
सरकार व सरपंचों की मीटिंग में गूंजा जींद लाठीचार्ज का मुद्दा, मीटिंग रही बेनतीजा |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks