हिसार दूरदर्शन केंद्र स्थानांतरण मामला: आज सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित कर करेंगे विरोध प्रदर्शन !
Hisar durdarshan Central transfer case
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़केंद्र सरकार द्वारा दूरदर्शन केंद्र हिसार को बंद कर चंडीगढ़ स्थानांतरित करने के विरोध में दूरदर्शन बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले धरना प्रदर्शन रविवार को 54वें दिन भी जारी रहा और समिति ने राज्यसभा सांसद डीपी वत्स को ज्ञापन सौंपा व मांग की कि हरियाणा दूरदर्शन को हिसार में वापस लाया जाए। समिति के सदस्यों ने बताया कि मंगलवार की शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
धरने पर बरवाला से आढ शत्रुघन, संजय चहल, देवेंद्र सिंह लौरा ने समिति को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का ये बिल्कुल गलत कदम है और इसके खिलाफ लड़ाई में हम समिति के साथ हैं। समर्थन के लिए धरने में आढ हाईकोर्ट के एडवोकेट सुरेश पानॅ और एडवोकेट रघुवीर सिंह ने सरकार की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि दूरदर्शन हरियाणा का हिसार से बंद होने का मतलब हरियाणवी संस्कृति को विलुप्त करना है। हरियाणा के कलाकारों, किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों का एक सशक्त प्लेटफार्म छीन लिया गया है जो हम वापस लेकर रहेंगे।
Read More News
भद्रा ने बिगाड़ी होलिका दहन की गणित, इस बार देश में 2 दिन जलेगी होली !
मंदिर से क, शेषनाग सहित अन्य सामान चोरी करने के मामले में एक गिरफ्तार |
हांसी नारनौंद पुलिस ने सात चोरों को किया गिरफ्तार, तीन पुलिस रिमांड में खोलेंगे कई राज !
एससी किसानों का अनुदान पर ट्रेक्टर देने के लिए निकाला गया ड्रॉ !
सरकार व सरपंचों की मीटिंग में गूंजा जींद लाठीचार्ज का मुद्दा, मीटिंग रही बेनतीजा |
महेंद्र छिछोलिया, सत्यबीर सिंह लोहान, ओम प्रकाश बजाज, धर्मेंद्र, जय भगवान लाडवाल, कर्मबीर सिंह ढांढा, सीटू नेता सुरेंद्र मान, ईश्वर सिंह सिहाग, सुरेश संधु, इंद्र सिंह मलिक, कामिनी मलिक, ऋतु कौशिक, राजेंद्र दुहन, शक्ति, रमेश दुहन, मंजू सिंधु, जितेंद्र श्योराण, मुकेश आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks