स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

एससी किसानों का अनुदान पर ट्रेक्टर देने के लिए निकाला गया ड्रॉ !

 Haryana news Draw held for providing tractors to SC farmers on subsidy


- अनुदान के लिए ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से किसानों का किया गया चयन
तहलका न्यूज, रेवाड़ी

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा एसबी 89 योजना के तहत अनुसूचित जाति के किसानों को 35 से अधिक हॉर्स पावर के ट्रैक्टर पर अनुदान उपलब्ध कराने के लिए सोमवार को एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यकारी कमेटी द्वारा ऑनलाइन ड्रा निकाला गया। जिला रेवाड़ी में कुल 21 एससी किसानों का ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से चयन किया गया। ड्रा के दौरान पारदर्शिता के मद्देनजर वीडियोग्राफी भी कराई गई। एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा मुख्यालय की ओर से कुल 252 सफल आवेदकों की सूची ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हुई थी व जिला में 21 ट्रैक्टर अनुदान पर देने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके चलते लाभार्थी किसानों का चयन ऑनलाइन ड्रॉ के द्वारा किया गया।













सहायक कृषि अभियन्ता, रेवाड़ी इंजी दिनेश शर्मा ने सभी चयनित किसानों को निर्देश दिए कि वे अपने सभी संबंधित दस्तावेज सहायक कृषि अभियन्ता, रेवाड़ी कार्यालय में 9 मार्च तक जमा करवाएं। यदि कोई किसान अपने दस्तावेज जमा नहीं करवाता है तो उसके चयन को निरस्त करते हुए प्रतीक्षारत सूची में से चयन कर लिया जाएगा। चयनित आवेदको को सभी संबंधित दस्तावेज जमा कराने उपरांत अनुदान पात्रता प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा।











इस अवसर पर एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक के0 वी0 के0 रामपुरा, रेवाड़ी डा. राजकुमार, सहायक कृषि अभियंता चरखी दादरी मनीष कुमार, कृषि विकास अधिकारी (कृषि यंत्र) इंजी सुनील कुमार, जिला उद्यान अधिकारी डा. मनदीप, एजीएम नाबार्ड विनय त्रिपाठी, डा. इंजी जोगेंद्र पाल जेई, प्रगतिशील किसान आनंद, राकेश कुमार व अनुसूचित जाति के आवेदक किसान मौजूद थे।










Read More News


हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने प्रदर्शनकारी सरपंचों पर भांजी लाठियां !

भद्रा ने बिगाड़ी होलिका दहन की गणित, इस बार देश में 2 दिन जलेगी होली !


हरियाणा पंजाब में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की संभावना जताई, हरियाणा के इन जिलों में यलो अलर्ट।

मंदिर से क, शेषनाग सहित अन्य सामान चोरी करने के मामले में एक गिरफ्तार | 


हांसी नारनौंद पुलिस ने सात चोरों को किया गिरफ्तार, तीन पुलिस रिमांड में खोलेंगे कई राज !


सरकार व सरपंचों की मीटिंग में गूंजा जींद लाठीचार्ज का मुद्दा, मीटिंग रही बेनतीजा |




कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |