स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

मोबाइल में ब्लास्ट : फोन पर बात करते समय व्यक्ति के उड़े चिथड़े। ये गलती करते हैं तो हों जाएं सावधान !

mobile phone blast


तहलका न्यूज, उज्जैन


आज के आधुनिक युग में हर कोई मोबाइल फोन के बगैर आज मनुष्य की जिंदगी आधी अधूरी है। लेकिन कई बार देखने में आता है कि मोबाइल फोन हमारे जिंदगी के लिए घातक साबित होता है ऐसा ही मामला सोमवार को मध्य प्रदेश स्थित महाकाल की नगरी उज्जैन से करीब 40 किलोमीटर दूर बड़नगर में फोन पर बात करते समय मोबाइल फोन में ब्लास्ट होने से एक व्यक्ति के चिथड़े उड़ गए। 







कॉल रिसीव तो फोन में ब्लास्ट 

बड़नगर के डायवर्जन रोड़ पर रहने वाले 68 साल के बुजुर्ग दयाराम बारोड़ घर में था और उसने अपने मोबाइल फोन को चार्जिंग लगाया हुआ था। इस दौरान फोन पर घंटी बज गई तो दयाराम ने बात करने के लिए जैसे ही मोबाइल फोन पर आई काल को रीसिव किया तो फोन में ब्लास्ट हो गया। जिसके कारण दयाराम के शरीर के ऊपरी हिस्से के चिथड़े उड़ गए। जब उसका जानकारी मौके पर पहुंचे तो घर के हालात देखकर सबके होश उड़ गए। 








दोस्त के साथ इंदौर जाने का था कार्यक्रम

सोमवार को दयाराम और उसके दोस्त दिनेश ने गमी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर जाना था। दिनेश और दयाराम की रेलवे स्टेशन पर मिलने की बात हुई थी। दिनेश ने अपनी और दयाराम की टिकट भी खरीद ली थी। लेकिन काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब दयाराम रेलवे स्टेशन नहीं पहुंचा तो दिनेश ने उसके पास फोन किया फोन एक बार रिसीव हुआ लेकिन तुरंत ही कट गया। उसके बाद दिनेश ने कई बार फोन मिला लेकिन हर बार बंद मिला। दिनेश तुरंत ही दयाराम के ठिकाने पर पहुंचा तो वहां के हालात देखकर उसके होश उड़ गए। क्योंकि वहां पर है दयाराम के सिर, गर्दन व एक हाथ सहित सीने के चढ़े हुए थे। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 











फोन चार्जिंग में लगा होने पर बात करते समय ब्लास्ट 

पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त हालत में मिला। वहीं पास में बिजली स्वीच जला हुआ मिला जहां पर दयाराम का शव पड़ा हुआ था। इसके अलावा पुलिस को मौके वारदात से कोई भी विस्फोटक सामग्री या कोई ज्वलनशील सामग्री नहीं मिली। जिससे पुलिस की प्राथमिक जांच से यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि फोन चार्जिंग में लगा होने पर बात करते समय फोन में ब्लास्ट हो गया, जिसकी वजह से हादसा हुआ है।












ये पढ़ें आपके लिए खास है : 


शनिवार की आधी रात सरपंचों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने सरपंचों के टेंट, पढ़ें पूरी खबर

केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में भिड़े भाजपा समर्थक, मंच पर तोड़ा माइक !

हाईकोर्ट के सख्त रुख से हरियाणा सरकार के छूटे पसीने....

खबरों से अपडेट बने रहने के लिए गूगल न्यूज़ को फॉलो करें और शेयर करें


पत्नी की मौत के बाद बच्चों से नहीं बनी तो रहने लगा था खेत में

मृतक दयाराम की पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी थी। पत्नी की मौत के बाद उसके बच्चे दयाराम को अनदेखा करने लगे और इस वजह से उसकी बच्चों से नहीं बनी तो वह अपने खेत में बने कमरे में रहने लगा। दयाराम खेत में रहकर ही अपनी दिनचर्या खेती के काम में बिताता था। उसके दोस्त भी उससे मिलने के लिए खेत में ही जाया करते थे। बता जा रहा है कि जबसे दयाराम खेत में रहने लगा था तब से वह गांव में कभी कब आ रही है कोई जरूरी काम होने पर आता था। 







Read More News

हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने प्रदर्शनकारी सरपंचों पर भांजी लाठियां !

भद्रा ने बिगाड़ी होलिका दहन की गणित, इस बार देश में 2 दिन जलेगी होली !


हरियाणा पंजाब में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की संभावना जताई, हरियाणा के इन जिलों में यलो अलर्ट।

मंदिर से क, शेषनाग सहित अन्य सामान चोरी करने के मामले में एक गिरफ्तार | 


हांसी नारनौंद पुलिस ने सात चोरों को किया गिरफ्तार, तीन पुलिस रिमांड में खोलेंगे कई राज !


एससी किसानों का अनुदान पर ट्रेक्टर देने के लिए निकाला गया ड्रॉ !


सरकार व सरपंचों की मीटिंग में गूंजा जींद लाठीचार्ज का मुद्दा, मीटिंग रही बेनतीजा |






गर्दन से लेकर सीने तक का हिस्सा उड़ा 

सूचना पर जांच अधिकारी मनीष मिश्रा और एसआई जितेंद्र पाटीदार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की तो देखा कि बुजुर्ग का गर्दन से लेकर सीने तक का हिस्सा और एक हाथ पूरी तरह से उड़े हुए हैं । पुलिस की प्रथम दृष्ट्या जांच में पता चला कि कोई विस्फोट हुआ है। घटना स्थल पर ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन डिस्मेंटल कंडीशन में मिला है। बिजली पाइंट भी पूरी तरह जला हुआ था। मौके पर अन्य कोई विस्फोटक या ज्वलनशील सामग्री भी नही मिली है। इससे यही निष्कर्ष निकाला जा रहा है कि मोबाइल फोन में ब्लास्ट की वजह से यह हादसा हुआ है।








थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि मोबाइल ब्लास्ट होने से ही बुजुर्ग की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंपा दिया गया है। बुजुर्ग खेती करता था। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच के लिए फॉरेंसिक लैब में भेज दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |