कुलदीप बिश्नोई के भित्तिचित्र पर पोती कालिख !कुलदीप बिश्नोई के छोटे बेटे की सगाई पर बवाल, दूसरी बिरादरी में सगाई करने पर बवाल !
Haryana news Uproar over engagement of Kuldeep Bishnoi's younger son, uproar over engagement in another fraternity
तहलका न्यूज, हिसार/ सुनील कोहाड़
पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई के छोटे बेटे चैतन्य बिश्नोई ने दिल्ली की सृष्टि अरोड़ा से सगाई विवादों से घिरी नजर आ रही है। बिश्नोई समाज के लोगों ने इस कड़ी आपत्ति जताते हुए इसकी सोशल मीडिया पर कड़ी निंदा की जा रही है। बिश्नोई समाज ने अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के सरंक्षक पद से कुलदीप बिश्नोई का इस्तीफा मांगा है। इसको लेकर बिश्नोई समाज से जुड़े लोग सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं कि अगर किसी समाज का संरक्षक व उसका परिवार ही संस्कृति से बाहर जाकर ऐसे कदम उठाएगा तो हमारी संस्कृति कैसे बचेगी। आपको बता देंगे इससे पहले आदमपुर से विधायक भव्य बिश्नोई की सगाई भी टूट चुकी है लेकिन उसके कारणों का अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है कि किस वजह से यह सगाई टूटी है।
हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने प्रदर्शनकारी सरपंचों पर भांजी लाठियां !
मंगलवार को सोशल मीडिया पर पत्थर पर उकेरे गए कुलदीप बिश्नोई के चित्र पर कालिख पोतने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह 12 सेकेंड का वीडियो है। वीडियो बनाने वाले किसी व्यक्ति का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति के हाथ में काला तेल और दूसरा व्यक्ति उसे चित्र पर फैला रहा है।
आपको बता दें कि राजस्थान स्थित मुक्तिधाम मुकाम में धाम से 29 किलोमीटर तक स्वागत द्वार बने हैं। जिन में हर एक पर बिश्नोई समाज का एक नियम लिखा हुआ है। एक पत्थर पर अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के संरक्षक एवं पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई का भित्तिचित्र बनाया गया है।
चैतन्य बिश्नोई और सृष्टि बिश्नोई की सगाई की कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की गई हैं। इन वीडियो में पूरा बिश्नोई परिवार सगाई की खुशी में डांस कर रहा है। इसमें भव्य बिश्नोई, उनकी बहन सिया बिश्नोई, मां रेणुका बिश्नोई, कुलदीप बिश्नोई भी भी मेहमानों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।इस पर बिश्नोई समाज से जुड़े लोग सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं कि कुलदीप विश्नोई का परिवार लगातार समाज को तोड़ने वाले काम करते हैं इससे समाज के ताने-बाने को काफी ठेस पहुंची है क्योंकि उनके होने वाली बहू सृष्टि अरोड़ा पंजाबी समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। इसको लेकर कुलदीप बिश्नोई उसके परिवार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
फेसबुक यूजर्स जेपी बिश्नोई लिखते हैं कि संस्कार व्यक्ति को सम्मान के साथ उत्थान की और ले जाते है।अहंकार अपमान के साथ पतन की और ले जाता है।सोच आधुनिक ठीक है,परंतु संस्कार पुराने ही श्रेष्ठ है।
मांगे बेडू लिखते हैं कि कट्टरता किसी भी जाति धर्म समाज व लिंग भेद के लिए मेरे ख्याल से ठीक नहीं। वहीं विक्रम पूनिया ने लिखा है कि Jambhsar Media मिडीया अपनी पोस्ट को डिलीट कर के डर के मारे भाग गया। ईस को कहते हैं मिडीया चेनल Devendra Bishnoi
बिश्नोई रत्न वापिस मचकालो और सरक्षण पद ऊ धक्कों देर बार टेको।
मनीष बिश्नोई ने कहा कि बिश्नोई समाज पर एक कलंक है ये कुलदीप बिश्नोई और इनका परिवार फिर भी न जाने क्यों लोग सिरांखो पर बैठाए रखते है। निंदनीय।
महेंद्र बंटी गोदारा लिखते हैं कि अगर ये सही बात ह तो बिश्नोई महासभा को भंग करो और नये सिरे से सुरू करो और इन्हें समाज से बाहर करो 🙏
बिश्नोई रत्न छीन लो 🙏
प्रेम लिखते हैं कि Agar bahishkar karna hai to idhar hi kar lo na JAMBE Mein HI itana dur jaane ki jarurat Nahin Hai
Magar ha huwa galat hi hai
हरलाल सहारण लिखते हैं कि ऊपर लिखित सभी महानुभाव के मुंह के ऊपर तारे लगे हुए हैं। एक भी नहीं बोलेंगे आप क्या सोचते हो यह लोग जवाब देंगे कभी नहीं और आप किस परिवार के बारे में बोल रहे हो जिस परिवार का हर बंदा हमेशा उल्टे काम है करता है।
कुमा राम सियाग लिखते हैं कि बहुत ही गलत हो रहा है। समाज के मुखिया का परिवार गलत होगा तो आम जन को कोन रोकेगा।
ये पढ़ें आपके लिए खास है :
शनिवार की आधी रात सरपंचों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने सरपंचों के टेंट, पढ़ें पूरी खबर
केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में भिड़े भाजपा समर्थक, मंच पर तोड़ा माइक !
हाईकोर्ट के सख्त रुख से हरियाणा सरकार के छूटे पसीने....
खबरों से अपडेट बने रहने के लिए गूगल न्यूज़ को फॉलो करें और शेयर करें
बिश्नोई समाज के कुछ लोगों ने कुलदीप बिश्नोई से अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के संरक्षक पद से इस्तीफे के मांग की है। लोग दूसरे समाज की युवती से सगाई होने पर आपत्ति जता रहे हैं। बिश्नोई समाज के सोशल मीडिया पेज जंभसार मीडिया पर लोग अपने विचार रख रहे हैं।
स्वामी सच्चिदानंद लिखते हैं कि Swami Sachchidanand Acharya
यदि किसी की कलाई घड़ी ख़राब होती है तो केवल एक व्यक्ति की समय-सारिणी ख़राब होती है। परंतु घंटाघर की घड़ी सामयिक मर्यादा छोड़ती है तो, समूचे शहर का शेड्यूल प्रभावित होता है।घंटाघर पूरे नगर का समयप्रबंधा होता है। यही बात समाज पर भी लागू होती है। " यद्यदाचरति श्रेष्ठस्तत्तदेवेतरो जनः”
Read More News
होली का रंग पड़ा फीका , होली से पहले गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, बिगड़ गया रसोई का बजट !
भद्रा ने बिगाड़ी होलिका दहन की गणित, इस बार देश में 2 दिन जलेगी होली !
मंदिर से क, शेषनाग सहित अन्य सामान चोरी करने के मामले में एक गिरफ्तार |
हांसी नारनौंद पुलिस ने सात चोरों को किया गिरफ्तार, तीन पुलिस रिमांड में खोलेंगे कई राज !
एससी किसानों का अनुदान पर ट्रेक्टर देने के लिए निकाला गया ड्रॉ !
सरकार व सरपंचों की मीटिंग में गूंजा जींद लाठीचार्ज का मुद्दा, मीटिंग रही बेनतीजा |
पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई के बेटे क्रिकेटर चैतन्य बिश्नोई ने सृष्टि अरोड़ा खत्री से सगाई की है। इस सगाई के बाद से बिश्नोई समाज के कुछ वर्गों में इस मामले पर असंतोष गुस्सा और आक्रोश देखने को मिल रहा है। चैतन्य बिश्नोई हरियाणा से रणजी और आईपीएल में भी खेलते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks