स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

मोबाइल शॉप संचालक का अपहरण कर लूटपाट करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार !

Two accused arrested for kidnapping in Hisar and looting mobile shop operator


तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़ 

       पुलिस चौकी अर्बन एस्टेट पुलिस ने पुष्पा कांप्लेक्स में मोबाइल शॉप के दुकानदार का अपहरण करने के मामले की गुत्थी को करीब सवा महीने बाद सुलझाने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में दोनों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने वारदात को कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। 








पुष्पा कॉम्प्लेक्स हिसार स्थित मोबाइल शॉप संचालक का अपहरण कर सोने की चैन, अंगूठी, घड़ी और 70 हजार रुपए लूटने के मामले में दो आरोपितों को बहबलपुर निवासी समीर और उकलाना निवासी राकेश को गिरफ्तार किया गया है। 









   चौकी प्रभारी एएसआई सिकंदर ने बताया कि 6 जनवरी की शाम को पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि पुष्पा कॉम्प्लेक्स हिसार के पास से कार सवार युवक सुदर्शन नामक व्यक्ति का अपहरण कर लिया गया है। पुलिस टीम ने पुष्पा कॉम्प्लेक्स पहुंच सुदर्शन कुमार का मोबाइल नंबर लिया और घटना के बारे में पूछताछ की। साइबर सेल हिसार की सहायता से पुलिस टीम सुदर्शन कुमार के मोबाइल की लोकेशन का पीछा करते हुए खानक के पास पहुंची तो सड़क के किनारे सुदर्शन कुमार खड़ा मिला। सुदर्शन कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि वह पुष्पा कॉम्प्लेक्स हिसार में मोबाइल की दुकान चलाता है। 6 जनवरी की शाम को जब वह दुकान बंद कर गाड़ी में बैठने लगा तो साथ में खड़ी गाड़ी के पास खड़े लड़के ने उसे जबरदस्ती खीच अपनी गाड़ी में डाल लिया, उस गाड़ी में पहले से तीन लड़के ओर बैठे थे। चारों सुदर्शन कुमार का अपहरण कर खानक रोड़ की तरफ ले गए। खानक के पास पहुंचने पर उन्हे शक हुआ कि पुलिस पीछे लगी हुई है। पुलिस के डर से अपहरणकर्ताओ ने सुदर्शन कुमार द्वारा पहने गए सोने के आभूषण, घड़ी और पैसे जबरदस्ती छीन लिए और उसे सुनसान जगह छोड़कर भाग गए। सुदर्शन कुमार द्वारा दी गई शिकायत पर थाना अर्बन एस्टेट हिसार में आईपीसी की धारा 365/392 के तहत मुकदमा संख्या 11 दिनाक 07.01.2023 दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। 








 *गिरफ्तार किए गए आरोपित  :-* 

1. समीर वासी बहबलपुर, हिसार उम्र - 21 वर्ष

2. राकेश वासी उकलाना, हिसार उम्र - 27 वर्ष







       एएसआई सिकंदर ने बताया कि उपरोक्त आरोपित कोई काम धंधा नहीं करते है। समीर 10th तक पढ़ा लिखा है और राकेश ने BA कर रखी है। दोनो आरोपितों ने अपने दो साथियों सहित मोबाइल शॉप संचालक का अपहरण कर सोने के जेवरात और पैसे छीन लिए थे। चारो में से एक आरोपित को पता था कि सुदर्शन कुमार सोने के आभूषण पहनता है और इसके पास कैश भी होता है।  उसने अपने बाकी साथियों से बातचीत कर उन्होंने सुदर्शन कुमार का अपहरण कर सोने के आभूषण और पैसे छीनने की योजना बनाई। योजनानुसार चारो आरोपितों ने सुदर्शन कुमार का अपहरण कर खानक की तरफ ले गए और पुलिस के डर से आभूषण व पैसे छीन उसे सुनसान जगह छोड़ गए।  









      आरोपितों को अदालत में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस अपहरण का सीन क्रिएट कर घटनास्थल की निशानदेही करेगी। साथ ही छीने गए आभूषण और नगदी की बरामदगी और बाकी दो आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनके बारे में पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी व अन्य सामान बरामद किया जाएगा। 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |