स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

रोहतक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में लगे मुर्दाबाद के नारे, दो छात्र गिरफ्तार !



तहलका न्यूज रोहतक


महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 वीं जयंती के उपलक्ष में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के टैगोर सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व राज्यपाल देवव्रत आचार्य शिरकत करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री और राज्यपाल के सामने मुर्दाबाद के नारे लगाने अन्य छात्रों को उठाने के मामले में पुलिस ने 2 छात्रों को गिरफ्तार किया है।







मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में एसआई धन्नाराम ने बताया कि  बुधवार को उसकी ड्यूटी महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के टैगोर सभागार में आयोजित वीवीआईपी कार्यक्रम स्थल पर लगी हुई थी। जिस में शिरकत करने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और राज्यपाल देवव्रत आचार्य पहुंची थे। जैसे ही मुख्यमंत्री ने अपना संबोधन शुरू किया मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। वहीं अन्य छात्रों को भी उकसाने का प्रयास किया। जिसके बाद एक छात्र ने भी उसका साथ देते हुए नारे लगाए। ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों ने तुरंत दोनों छात्राओं को हिरासत में ले लिया। 









 

मुख्यमंत्री के मंच पर आते ही गांवों से शहर के कालेजों में पढ़ने आने वाली दर्शक दीर्घा में बैठी कुछ छात्राओं ने रोडवेज बसें चलाने की मांग शुरू कर दी।

पुलिस ने उनको काबू कर पूछताछ की तो छात्रों की पहचान  हमायुपुर निवासी दीपक व सांघी निवासी राही के रूप में हुई। पुलिस ने दीपक व राही को वीवीआईपी कार्यक्रम में माहौल खराब करने के आरोप में आईपीसी की धारा 153, 114 व 34 आईपीसी की के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों छात्रों को अदालत में पेश किया जहां पर उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। क्योंकि उन पर लगी सभी धाराएं जमानती धाराएं थी, जिसके कारण दोनों को साथ-साथ जमानत मिल गई।





मुख्यमंत्री बोले इन्हें बाहर करो इनमें जोश आ गया 

सीएम ने कहा कि लगता है किसी राजनीतिक कार्यक्रम का जोश आ गया है। कृपा करके अपने स्थान पर बैठ जाएं। इससे आगे बढ़ेंगे तो गजब होगा। नारेबाजी सुनकर सीएम ने कहा कि बहुत हुआ। इन्हें बाहर करो। पुलिस तुरंत हरकत में आई और छात्रों को बाहर ले गई। 







ई-टेंडरिंग का विरोध कर रहे सरपंचों व पुलिस के बीच करीब आधे घंटे तक धक्का-मुक्की होती रही। आखिरकार सरपंच सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और अर्बन एस्टेट थाना लेकर पहुंची। सीएस के जाने तक उन्हें पुलिस हिरासत में रखा गया। इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने बुधवार को एमडीयू पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की और उन्हें अपनी मांगों से अवगत कराते हुए कुलपति के खिलाफ दस्तावेज सौंपे।



इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए बताया कि कुलपति के खिलाफ अनेक मामले सामने आ चुके हैं। शैक्षणिक योग्यता और अनुभव संबंधी प्रमाण पत्र तक गलत हैं। विजिलेंस मामले के अलावा यौन उत्पीड़न के आरोप भी लगाए गए हैं। इसी दौरान किसी ने सीएम को एक पैन ड्राइव भी दिया है। लाल रंग के पैन ड्राइव में युवाओं ने कुलपति के खिलाफ पुख्ता दस्तावेज होने का दावा किया है। 





महिला कोच से छेड़छाड़ पर किया संगठन से जुड़े लोगों ने प्रदर्शन 

तत्कालीन खेल मंत्री संदीप सिंह द्वारा महिला कोच के उत्पीड़न मामले में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बुधवार को नागरिक एकता मंच के बैनर तले मुख्यमंत्री का काफिला जब रोहतक के एमडीयू पहुंचा तो संगठन से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और  सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 21 फरवरी को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर पूर्व खेल मंत्री के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। जब प्रदर्शनकारी काले झंडे दिखा रहे थे तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी नोकझोंक हुई जिसके बाद पुलिस उन्हें हिरासत में लिया और घसीटते हुए बस में चढ़ा कर ले गई। 





किसानों ने भी किया मुख्यमंत्री का विरोध

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यक्रम का विरोध करने के लिए रोहतक के ताऊ देवीलाल पार्क में  किसान ईक्कठा हुए थे। इसकी भनक पुलिस को लग गई तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर इधर-उधर भागते कुछ लोग को पुलिस ने दौड़ दौड़ा कर पकड़ा लिया। किसानों व पुलिस के बीच काफी देर धक्का-मुक्की होती रही।






कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |