स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद में बिजली निगम में एसडीओ सहित छः कर्मचारियों पर मामला दर्ज, शव को सड़क पर रखकर लगाया जाम, कर्मचारियों की शिकायत पर ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज !

 Haryana Jind news Case registered against six employees including SDO in Jind Electricity Corporation, jammed by keeping the dead body on the road


तहलका न्यूज जींद


जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के गांव धमतान साहिब में एक व्यक्ति ने अज्ञात परिस्थितियों में रेल के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। ग्रामीणों ने उसके शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण बिजली कर्मचारियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। रेलवे पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए बिजली निगम के एसडीओ सहित छः कर्मचारियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं गढ़ी थाना पुलिस ने बिजली निगम के एसडीओ की शिकायत पर करीब चार दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 













 बुधवार की सुबह गांव धमतान निवासी सुरेश ने रेल के नीचे कटकर आत्महत्या कर ली। सुरेश के परिजनों ने बिजली निगम के कर्मचारियों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए शव को लेकर जीआरपी थाना पहुंच गए।






महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार से आहत होकर ट्रेन से कटकर किया सुसाइड 

ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सुरेश ने बिजली निगम कर्मियों की प्रताड़ना से आहत होकर ही यह कदम उठाया। जब शल का नरवाना के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद सुरेश के शव को परिजनों के हवाले कर दिया। उन्होंने शव का अंतिम संस्कार करने की बजाय शव को गांव के बस स्टैंड पर रखकर जाम लगा दिया । ग्रामीणों ने कहा कि वह पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। जब तक बिजली निगम के कर्मियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक वू शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।




मृतक के भाई के बयान पर बिजली कर्मचारियों के मामला दर्ज 

मृतक भाई जगबीर ने बताया कि 13 फरवरी को बिजली निगम के एसडीओ एजाज अहमद, जेई अनिल शर्मा, जेई ईश्वर, लाइनमैन जगबीर, सहायक लाइनमेन जरनैल सिंह, ड्राइवर अन्य पुलिस कर्मचारी एसपीओ ने उसके भाई सुरेश के मकान पर बिजली चोरी को लेकर छापेमारी के लिए पहुंची थी। उस समय घर में केवल महिलाएं ही थी। बिजली कर्मचारियों ने घर के अंदर जाकर महिलाओं की वीडियो बनाते हुए उनके साथ दुर्व्यवहार किया। जिसके कारण उसका भाई सुरेश डिप्रेशन में चला गया और मानसिक रूप से आहत होकर सुरेश ने आत्महत्या कर ली। जगबीर की शिकायत पर जीआरपी पुलिस ने बिजली निगम के एसडीओ सहित छः बिजली कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जीआरपी थाना के चौकी इंचार्ज चरण सिंह ने इसकी पुष्टि की है।








आपको बता दें कि सोमवार को बिजली निगम की टीम ने गांव धमतान साहिब में बिजली चोरी पकड़ने के लिए छापेमारी की थी। बिजली कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि जब वो छापेमारी कर  वापस लौट रहे थे तो टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था। इसमें एसडीओ, जेई समेत कई कर्मचारियों घायल हो गए थे। गढ़ी थाना पुलिस ने बिजली कर्मचारियों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।







एसडीओ एजाज अहमद की शिकायत पर गढ़ी थाना पुलिस ने काला, निवासा, रोहताश, रोहित, रामनिवास, बलिंद्र, रिसिया, सूरज, सतबीर, होशियार, राजद, भानी, प्रवेश, राजू व महिलाओं में बिंदिया, सुदेश को नामजद कर 50-60 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।









कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |