स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं को पकड़ने वाली टीम पर हिसार में हमला, पशु पालकों ने किया हमला !

 Animal herders attacked the team that caught stray animals roaming the streets in Hisar


तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़

हिसार शहर में सड़कों पर पशुओं को दिनभर इधर-उधर भटकते हुए देखना आम बात हो गई है। सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं के कारण आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं जिसकी वजह से कई लोगों की जान भी जा चुकी है। सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए नगर निगम हिसार की टीम ने एक मुहिम चलाई हुई है। उसी के तहत बुधवार को बेसहारा पशुओं को पकड़ने वाली टीम पर पशुपालकों ने हमला कर दिया, इसमें कर्मचारी घायल हो गया। घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


















कर्मचारी को दी टांगें तोड़ने की दी धमकी

मिली जानकारी मुताबिक नगर निगम हिसार की टीम बुधवार को  सड़कों पर बेसहारा घूम रहे पशुओं को पकड़ने के लिए महावीर कॉलोनी में अभियान चला रही थी। तभी वहां पर मोनिया गुज्जर वहां पर आ गया और टीम को धमकाते हुए गाली-गलौज करने लगा। कर्मचारियों का आरोप है कि मोनिया गुज्जर ने धमकी देते हुए कहा कि अब तुम्हारी टांगें तोड़नी पड़ेंगी। इसके बाद टीम वहां से चली गई। जब शाम को 5 बजे टीम के सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी करके अपने घर जा रहे थे तो नगर निगम के कर्मचारी कृष्ण पर मोनिया गुज्जर व 2 अन्य साथियों ने लाठी, डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिसके कारण वो घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 









पहले भी चढ़ाई थी गाड़ी

पशुपालक मोनिया गुज्जर ने पिछले वर्ष भी पशु पकड़ने वाली टीम में तैनात पुलिसकर्मी के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी थी। तब भी नगर निगम ने उसके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज करवाया था। लोग दबी जुबां से बता रहे हैं कि हिसार में गुज्जरों का बड़ा दबदबा है। लोगों के मुताबिक मोनिया गुज्जर व अन्य पर अनेक अपराधिक मामले दर्ज हैं लेकिन उनको पकड़ने के लिए किसी भी पुलिस में हिम्मत नहीं है। अगर कोई पुलिस कर्मी हिम्मत करता है तो उच्च अधिकारियों व राजनेताओं का दबाव के कारण बदमाशों को छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ता है।









क्या कहते हैं नगर निगम कमिश्नर 

हिसार नगर निगम के कमिश्नर प्रदीप दहिया ने बताया कि पशु पकड़ने वाली टीम पर पशुपालकों ने हमला कर दिया। जिसमें एक कर्मचारी के चोट आई है। निगम की टीम ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। जबकि ड्राइवर मनजीत को नगर निगम कार्यालय के बाहर 2 युवकों ने जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि आरोपितों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी।





इन कालोनियों में हैं सबसे ज्यादा पशु पालक

आपको बता दें कि हिसार के सुंदर नगर, पड़ाव चौक, अमरदीप कॉलोनी, आजाद नगर, न्यू ऋषि नगर सहित अन्य कॉलोनियों में स्थानीय लोग पशुओं को पालते हैं। काफी पशुपालक अपने पशुओं का सुबह दूध निकालने के बाद उनको सड़कों पर घूमने के लिए खुला छोड़ देते हैं ताकि दिन भर उनको चारा ना डालना पड़े और दिन के समय अगर प्रशासन कोई कार्रवाई करे तो पशु उनके घर पर ना मिले। हमको दूध निकलने का समय होता है तो पशुओं को पकड़ कर घर लाया जाता है और दूध निकालकर घर में ही बांधे रखा जाता है। इन पशुओं के कारण शहर में गंदगी तो फैलती ही है साथ ही दिनभर सड़कों पर कचरा पॉलिथीन व अन्य गंदगी खाने से उनके पेट में गंदगी भर जाती है और जो लोग इनका दूध पीते हैं अनेक रोगों से पीड़ित हो जाते हैं। ऐसे में ये पशुपालक लोगों की जिंदगी के साथ सरेआम खिलवाड़ कर रहे हैं और प्रशासन आंख बंद करके सारा नजारा विवश होकर देखने को मजबूर है।









आपको बता देंगे हिसार शहर के सुंदर नगर पड़ाव चौक सहित अनेक कॉलोनियों में लोग पशुओं को पालते हैं उन पशुओं का सुबह दूध निकालने के बाद सड़कों पर इधर-उधर घूमने के लिए छोड़ दिया जाता है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |