पुलिस की चलती गाड़ी से नारनौंद के चोर ने हांसी में लगाई छलांग !
Haryana Hisar news Narnaund's thief jumped from the moving police vehicle
तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़
हिसार जिले के नारनौंद में चोरी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी नारनौंद के वार्ड नंबर 4 निवासी मनोज ने बुधवार को भागने के लिए पुलिस की चलती गाड़ी से छलांग लगा दी। इस दौरान वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ कर हांसी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
हांसी सीआईए टू की टीम ने गिरफ्तार किया था। मंगलवार शाम को पुलिस आरोपी मनोज उर्फ मौजा सैनी से घटनास्थल की निशानदेही करवाने के लिए हांसी लेकर जा रही थी। रास्ते में पुलिस की गाड़ी के सामने अचानक बेसहारा पशु आ गया। जिसके कारण चालक ने अचानक ब्रेक लगाए तो आरोपित पुलिस कर्मचारियों को चकमा देकर चलती गाड़ी से कूदकर भागने लगा। सड़क पर गिरने की वजह से मनोज घायल हो गया। घायल होने के कारण वो भाग नहीं पाया और पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे हिसार रेफर कर दिया।
हांसी सदर पुलिस ने सिपाही सतीश कुमार के बयान पर पुलिस ने आरोपित मनोज के खिलाफ एक और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित ने 7 फरवरी को नारनौंद के राजकीय महाविद्यालय की प्रोफेसर के घर से पांच लाख रुपये और 30 तोले सोना व करीब एक किलोग्राम चांदी के गहने चोरी किए थे।आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks