स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार पुलिस में कौशल रोजगार निगम के तहत मिली 42 चालकों को नियुक्ति !


तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़ 

        हिसार पुलिस में कौशल रोजगार निगम के तहत 42 चालकों को नियुक्ति दी गई है। पुलिस अधीक्षक श्री लोकेंद्र सिंह, आईपीएस ने बताया कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) द्वारा हरियाणा पुलिस की डॉयल 112 सेवा में ड्राइवर भर्ती को लेकर नोटिस जारी किया गया था। जिनमे से हिसार पुलिस ने 42 ड्राइवरों को नियुक्ति दी है। इन सभी को डायल 112 की ERV गाड़ियों पर लगाया जाएगा। हिसार में डायल 112 की 24 ERV गाडियां है। जिन पर फिलहाल पुलिस कर्मचारी ड्राइवर के रूप में काम कर रहे है। नव नियुक्त ड्राइवरों की नियुक्ति उपरांत इन सभी को फारिक कर पुलिस थानों और चौकियों में नियुक्त किया जाएगा। 











   कौशल रोजगार निगम के तहत डायल- 112 पर चालकों को एक वर्ष के कार्यकाल के लिए चयनित किया गया है। इनकी नियुक्ति से जिला पुलिस में वाहन चालकों की कमी नहीं रहेगी और चालक के तौर पर कार्य कर रहे पुलिस कर्मचारियों की नियुक्ति पुलिस थानों और कानून एवम् व्यवस्था बनाए रखने में लगाई जाएगी, जिससे थानों की नफरी में इजाफा होगा।









हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने प्रदर्शनकारी सरपंचों पर भांजी लाठियां !


      पुलिस अधीक्षक ने बताया कि  डायल 112 सेवा जरूरतमंद नागरिकों के लिए काफी सहायक साबित हो रही है जो जरूरत मंद तक तुरंत पहुंचती है। हिसार पुलिस के पास डायल 112 की 24 ERV गाडियां है। हर गाड़ी पर प्रशिक्षित, अच्छी छवि, फिजिकल फिटनेस, स्मार्ट यूनिफार्म के साथ 3-3 पुलिस कर्मचारी तैनात है और सभी गाडियां आधुनिक तकनीक से सुसज्जित है। ईआरवी गाड़ियों में मोबाइल, लोकेशन नेविगेशन के लिए टैब, पोर्टेबल कैमरा, आग बुझाने के लिए संयंत्र, पीए माईक/सायरन, बाडी वारन कैमरा, स्टैचर, चार्ज, रस्सा, एलईडी लाईट, ट्रैफिक कोन सहित अनेक तरह के उपकरण लगे हुए है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |