हिसार जिले की प्रशासन से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें
10वीं, 12वीं तथा जेबीटी की परीक्षाओं को सुचारू व नकल रहित बनाने के लिए उपायुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक
| लघु सचिवालय परिसर स्थित शहीद स्मारक पर लाया गया टी-55 टैंक। |
हिसार, 24 फरवरी।
उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि 27 फरवरी से आरंभ होने वाली कक्षा 10वीं, 12वीं तथा जेबीटी की परीक्षाओं को सुचारू व नकल रहित बनाने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन परिक्षाओं को लेकर जिले में 119 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 95 सरकारी व 24 निजी केंद्र होंगे।
उपायुक्त ने कहा कि इन परीक्षा केंद्रों में से 6 केंद्रों को संवेदनशील तथा 5 केंद्रों को अति संवेदनशील चिन्हित किया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। इसके अलावा जिले में परीक्षाओं के दौरान धारा 144 भी लागू रहेगी। परिक्षाओं के संचालन को लेकर उपायुक्त उत्तम सिंह ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत सभी एसडीएम तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक भी ली।
उन्होंने कहा कि परीक्षाओं के सफल संचालन व नकल रहित बनाने के लिए कुल 9 फ्लाईंग स्क्वायड टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों में उपायुक्त की टीम के अलावा एसीयूटी, विभिन्न उपमंडलों के एसडीएम, बोर्ड चेयरमैन, बोर्ड सचिव तथा जिला शिक्षा अधिकारी की फ्लाईंग टीमें शामिल हैं। उन्होंने हिदायत दी कि सभी परीक्षार्थी अपनी वर्दी व पहचान पत्र के साथ निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। इस अवसर पर हिसार के एसडीएम जयवीर यादव, हांसी के एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह अहलावत, बरवाला के एसडीएम अश्वीर नैन, सीटीएम राजेश खोथ, जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन (24 डीआईपीआरओ फोटो 04 व 05) : बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते उपायुक्त उत्तम सिहं।
शहीद स्मारक पर लाया गया टी-55 टैंक
हिसार, 24 फरवरी।
1971 के भारत-पाक युद्घ में निर्णायक भूमिका निभाने वाले टी-55 टैंक को हिसार के शहीद स्मारक पर लाया गया है। आजादी का अमृत महोत्सव की कड़ी में इस टैंक को स्थानीय लघु सचिवालय परिसर स्थित शहीद स्मारक पर स्थापित किए जाने का निर्णय लिया गया था। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि 1971 के भारत-पाक युद्घ में टी-55 टैंक पाकिस्तान की सेना का भारी नुकसान पहंचाया था।
उन्होंने बताया कि इस टैंक को खडक़ी (पूना) स्थित ऑर्डिनेंश डिपो से लाया गया है। ऑर्डिनेंस डिपो से टैंक लाने के लिए कर्मचारियों को वहां भेजा गया था। टैंक की लंबाई 32 फीट, चौड़ाई 11 फीट तथा वजन 36 टन है। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि रूस में निर्मित इस टैंक को वर्ष 1968 में भारतीय सेना में शामिल किया गया था। इस अवसर पर जिला सैनिक बोर्ड के कल्याण व्यवस्थापक अधिकारी कैप्टन (सेवानिवृत) गुलशन कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री राहत कोष की समीक्षा बैठक 28 फरवरी को
हिसार, 24 फरवरी।
मुख्यमंत्री राहत कोष की समीक्षा बैठक 28 फरवरी को प्रात: 12 बजे स्थानीय लघु सचिवालय परिसर स्थित जिला सभागार में आयोजित की जाएगी।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत विभिन्न प्रकार की 25 गंभीर बीमारियों से पीड़ित रोगियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। बैठक में मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत सरल पोर्टल पर प्राप्त ऑनलाइन आवेदन की स्वीकृति हेतु विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्रों की स्वीकृति के लिए कमेटी का गठन किया गया है, ताकि पीड़ित रोगियों को शीघ्र आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जा सके।
डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा रविवार को गांव खरबला में रखेंगे सैन धर्मशाला की आधारशिला, जन-समस्याएं भी सुनेंगे।
हिसार, 24 फरवरी।
हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा 26 फरवरी रविवार को हांसी उप-मंडल के गांव खरबला में सैन वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर वे सैन धर्मशाला की आधारशिला रखेंगे। तत्पश्चात डिप्टी स्पीकर खुला दरबार लगाकर जन-समस्याएं भी सुनेंगे और मौके पर ही जन-समस्याओं के निवारण में अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी देंगे।
कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल तथा सांसद बृजेंद्र सिंह रविवार को गांव सिसाय में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
हिसार, 24 फरवरी।
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल तथा हिसार लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजेंद्र सिंह रविवार 26 फरवरी को गांव सिसाय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वे दोपहर बाद गांव सिसाय पहुंचेंगे तथा कालीरामणा खाप द्वारा आयोजित अधिवेशन में हिस्सा लेंगे। सांसद बृजेंद्र सिंह इस कार्यक्रम के पश्चात हांसी में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारियों को उपस्थित रहने की हिदायत दी गई है।
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत किया जाएगा कार्यशाला का आयोजन ।
हिसार, 24 फरवरी।
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, हरियाणा के जिला उद्योग केन्द्र, हिसार द्वारा एचईपीसी पोर्टल के तहत अलग अलग विभागों की उद्योग संबंधित दी जाने वाली ऑनलाइन सेवाओं के सुधार बारे एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
27 फरवरी को स्थानीय जाट धर्मशाला के मैन हॉल में प्रात: 11 बजे होने वाली इस कार्यशाला में जिले की औधोगिक इकाइयों के प्रतिनिधि व प्रदूषण विभाग, बिजली विभाग, हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय, एमएसएमई, श्रम विभाग, जिला योजनाकार आदि विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भाग लेंगे। इस कार्यशाला में हरियाणा सरकार द्वारा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की मुहिम के तहत सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाएगी व औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों से इस बारे फीडबैक भी लिया जाएगा। इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के तौर पर एचईपीसी पंचकुला से श्री दर्शन भाग लेंगे व उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सहायक निदेशक श्री बृज पाल जी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेगें।
जिले में नशाखोरी के विरुद्ध चलाया जाएगा व्यापक अभियान : अतिरिक्त उपायुक्त
हिसार, 24 फरवरी।
अतिरिक्त उपायुक्त नीरज ने बताया कि जिले में नशाखोरी के विरुद्ध एक व्यापक अभियान चलाया जाएगा। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्युरो द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप शुक्रवार को उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला स्तरीय टीम (हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो) द्वारा आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, एमपीएचडब्ल्यू व गांव मिशन टीम/वार्ड मिशन टीम के सदस्यों को सर्वे करने बारे व निर्धारित सर्वे फार्म भरवाने बारे प्रशिक्षण दिया जाएगा।
राज्य कार्य योजना की सम्बन्धित टीम के सभी सदस्यों, एनसीबी टीम के सदस्य, मेरा गांव मेरी शान टीम के सदस्य, सरपंच, आशा वर्कर व आंगनबाड़ी वर्कर द्वारा आमजन को ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाएगा। गांव के नशे के आदी लोगों के बारे में फार्म भरवाए जाएंगे। नारनौंद में उप-मण्डल अधिकारी द्वारा इसी सप्ताह से यह कार्य शुरू करवाया जायेगा। प्रत्येक उपमंडल अधिकारी द्वारा हर माह की मासिक बैठक में अपनी गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। इसी प्रकार से जिला समाज कल्याण अधिकारी उपरोक्त सभी टीमों के सदस्यों को जिला हिसार में स्थित नशा मुक्त केन्द्र बारे सूचना उपलब्ध करवाकर इसे पोर्टल पर अपडेट करेंगे, साथ ही मुख्यालय द्वारा निर्धारित सर्वे फार्म जिला आशा कोर्डिनेटर को सौंपे जाएंगे। जिला आशा कोर्डिनेटर, आशा वर्कर के माध्यम से प्रत्येक गांव में 50 फार्म बटवाना सुनिश्चित करेंगी और भरे हुए फार्म को आशा वर्कर सम्बन्धित गांव की मिशन टीम के पुलिस अधिकारी के माध्यम से सम्बन्धित थाना प्रभारी तक पहुंचाना सुनिश्चित करेंगी। इसी प्रकार से जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा धाकड़ कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks