स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार पुलिस छापेमारी में 15 युवक युवतियां दबौचे
तहलका न्यूज , करनाल
करनाल के लघु सचिवालय के पास पिछले काफी समय से सपा सेंटर की आड़ में देने पर किया जा रहा था जैसे यह मामला सुर्खियों में आया । पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को छापेमारी की तो सपा सेंटर संस्कारों में हड़कंप मच गया। पुलिस से बचाव के लिए भाग रहे युवक युवतियों को पुलिस ने दबौच लिया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करनाल में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का गौरख धंधा चलाए जाने का शक है। इस मामले में पुलिस ने रायल स्पा संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-12 स्थित सुपर मॉल में शुक्रवार को करीब दो बजे जब पुलिस बल छापामारी करने के लिए पहुंचा तो मॉल और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने एक-एक स्पा सेंटर को खंगाला। स्पा सेंटरों से पुलिस दबीश के दौरान युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। इस दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर के रिकॉर्ड को भी जब्त कर लिया है। छापामारी के दौरान स्पा सेंटर संचालक ने अपनी ऊंची पहुंच का रोब दिखाते हुए अपने परिचितों से बातचीत कराने का प्रयास किया, परंतु पुलिस ने किसी की एक नहीं सुनी। मॉल के पास आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। एक-एक कर पुलिस ने युवक-युवतियों को बाहर निकाला और गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई।
हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने प्रदर्शनकारी सरपंचों पर भांजी लाठियां !
इस मामले में स्पा सेंटर संचालक से पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय है कि सुपर मॉल पर स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चलाए जाने के आरोप है। इससे पहले भी पुलिस ने करीब चार-पांच बार इस सुपर मॉल स्थित स्पा सेंटर में छापामारी की थी। इस दौरान युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पहले भी पकड़ा जा चुके हैं, लेकिन पुलिस कस्टडी से वे छूट जाते थे। कभी कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की जा सकी है। शुक्रवार को एक बार फिर यहां छापामारी की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks