हिसार में दुकानदार का अपहरण करने के मामले में जींद जिले का युवक गिरफ्तार !
मोबाइल शॉप संचालक का अपहरण कर लूटपाट करने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार।
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
अर्बन एस्टेट पुलिस ने पुष्पा कॉम्प्लेक्स हिसार स्थित मोबाइल शॉप संचालक का अपहरण कर आभूषण व रुपए लूटने के मामले में मुख्य आरोपी ईटल कलां, जिला जींद निवासी रिंकू उर्फ धोला को थाना अर्बन एस्टेट हिसार में आईपीसी की धारा 365/392 के तहत अंकित अभियोग संख्या 11 दिनाक 07.01.2023 में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है।
चौकी प्रभारी एएसआई सिकंदर ने बताया आरोपी रिंकू उर्फ धोला वारदात का मास्टरमाइंड है। आरोपी ने पहले से गिरफ्तार आरोपी रोहित, समीर और राकेश के साथ मिलकर पुष्पा कॉम्प्लेक्स स्थित मोबाइल शॉप के संचालक सुदर्शन का अपहरण कर लूटपाट की थी। आरोपी को पेश अदालत कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
गौरतलब हैं कि चारों आरोपियों ने मोबाइल शॉप संचालक का अपहरण कर सोने के जेवरात और पैसे छीने थे। आरोपी रिंकू उर्फ धोला को पता था कि सुदर्शन कुमार सोने के आभूषण पहनता है और इसके पास कैश भी होता है। इसने अपने बाकी साथियों को इसके बारे में बताया और उनके साथ मिलकर सुदर्शन कुमार का अपहरण कर सोने के आभूषण और पैसे छीनने की योजना बनाई। योजनानुसार चारो आरोपियों ने सुदर्शन कुमार का अपहरण कर खानक की तरफ ले गए और पुलिस के डर से आभूषण व पैसे छीन उसे सुनसान जगह छोड़ दिया। सुदर्शन की शिकायत पर थाना अर्बन एस्टेट हिसार में अभियोग अंकित कर चारो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपित रिंकू उर्फ धोला कोई काम धंधा नहीं करता व आवारा किस्म का युवक है। आरोपित युवक मैट्रिक फेल हैं। उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks