जींद पुलिस कांस्टेबल ने विधवा महिला से किया रेप | मामला दर्ज
Haryana jind news Jind police constable raped a widow woman
तहलका न्यूज, जींद / सुनील कोहाड़
जींद सीआईए पुलिस में तैनात एक कांस्टेबल एक विधवा महिला से शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक उसके साथ रेप करता रहा और उसका 10 तोले सोना भी हड़प लिया। महिला पुलिस थाना ने आरोपित कांस्टेबल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है आरोपित कांस्टेबल की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।
जींद की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। आगे बताया कि करीब 2 साल पहले उसके संपर्क में पुलिस कांस्टेबल मनोज शर्मा आया और उस समय तक आपस में बात करने के बाद मनोज शर्मा ने उसे शादी का ऑफर दिया। इसके बाद उन दोनों में शादी को लेकर रजामंदी हो गई। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के नाम पर मनोज पिछले डेढ़ साल से उससे रेप करता रहा और इस दौरान उसके पास से उसने 10 तोले सोना भी ले लिया। सीआईडी पुलिस में तैनात कांस्टेबल मनोज शर्मा जब पीड़िता ने शादी करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। पीड़ित महिला ने बताया कि उसने उसका 10 तोले सोना भी नहीं लौटाया।
हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने प्रदर्शनकारी सरपंचों पर भांजी लाठियां !
पीड़ित महिला ने बताया कि उससे रेप करने वाले पुलिस कांस्टेबल मनोज शर्मा इन दिनों सीआईए पुलिस में तैनात है। जब उसने अपने सुनने की जरूरत वापस मांगे तो पुलिस कांस्टेबल उससे किनारा करने लगा। तब उसे शक हुआ कि उसके साथ उसने धोखे से संबंध बनाए हैं और उसका सोना भी हड़प लिया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में कांस्टेबल मनोज शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस छानबीन में लगी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks