स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

देश का दसवां प्रदेश बना हरियाणा, हरियाणा पुलिस की वर्दी पर लगेगा ये बैज !

*पुलिस अधीक्षक हिसार लोकेंद्र सिंह, आईपीएस व पुलिस जवानों ने वर्दी पर लगाया राष्ट्रपति कलर अवार्ड का बैज।*


तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़ 

       पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस ने अपने बाएं बाजू पर राष्ट्रपति कलर अवार्ड का बैज लगाया। उन्होंने कहा कि हिसार पुलिस के जवानों ने अपनी वर्दी पर राष्ट्रपति कलर अवार्ड का बैज लगाया है। हिसार पुलिस इस सम्मान के साथ अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करेगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि  हरियाणा देश का दसवां प्रदेश है, जिसे राष्ट्रपति फ्लैग मिला है। 14 फरवरी के दिन देश के केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन पहुंचे थे। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री  ने हरियाणा पुलिस को राष्ट्रपति निशान देकर सम्मानित किया था। यह पुरस्कार देश की सेवा करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में हरियाणा पुलिस की कड़ी मेहनत और समर्पण का भी एक प्रमाण है। हरियाणा पुलिस को मिला यह पुरस्कार अपने कर्मियों को समर्पित है, जिन्होंने इसे विश्वसनीय, पेशेवर और जन अनुकूल बनाने के लिए वर्षों से अथक परिश्रम किया है।













*ऐसा है राष्ट्रपति कलर अवार्ड बैज।*

    पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि चार-कोने वाले लाल-नीले रंग के गठन चिह्न में चमकीले सुनहरे रंग में हरियाणा पुलिस का लोगो है। मध्य भाग में ह.पु. जैतून की शाखाओं से घिरा हुआ, जिसके शीर्ष पर अशोक स्तम्भ है और गठन चिह्न के नीचे सेवा सुरक्षा सहयोग है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |