हिसार जिले के गांव में प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड, आज होगा पोस्टमार्टम !
Haryana Hisar news Lover couple committed suicide in Hisar district's village, postmortem will be held today
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
हिसार जिले के गांव में एक युवक व किशोरी अज्ञात परिस्थितियों में युवक घर में फंदे पर लटके हुए मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। जिनके शवों का पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
उकलाना क्षेत्र के गांव निवासी अजय घर पर ही था और उसके परिजन हिसार में किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। जब अजय सुबह दस बजे तक नहीं उठा तो परिजनों ने उसे उठाने के लिए काफी आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, जब कमरे में गए तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसके बाद दरवाजा तोड़ कर अंदर गए तो देखा कि अजय और उनके पड़ोस में रहने वाली किशोरी फंदे पर झूल रहे थे। उन्होंने इसकी सूचना किशोरी के परिजनों को और पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को शवों को कब्जे में देखा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने प्रदर्शनकारी सरपंचों पर भांजी लाठियां !
20 वर्षीय अजय हलवाई का काम करता था। बुधवार की रात अजय के परिजन एक शादी समारोह में हिसार गए थे। वह गांव में अपने घर पर अकेला था। जिसके बाद अजय ने लड़की को अपने घर पर बुला लिया। सुबह दस बजे तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks