हिसार : धोखाधड़ी के मामले में बिजली निगम का कर्मचारी गिरफ्तार !
प्लॉट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी से 67 लाख रुपए ठगने का आरोपी गिरफ्तार
Haryana Hisar news Electricity corporation employee arrested in fraud case
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
प्लाट प्लाट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में बिजली निगम के सीनियर अकाउंटेंट को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया है। पित्त को दिसंबर 2022 में दर्ज मामले में छठ की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है।
एएसआई वेद प्रकाश ने बताया कि आरोपी ईश्वर ने सेक्टर 4 पार्ट 2, हिसार स्थित अपना प्लॉट बेचने के लिए बालशमंद रोड, हिसार निवासी सुलेखा के साथ 1.59 करोड़ में सौदा किया था। जिसके लिए आरोपी ने शिकायतकर्ता सुलेखा से इकरारनामे सहित कुल 67 लाख रुपए अग्रिम राशि ली। परंतु निर्धारित अवधि में आरोपी द्वारा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण हिसार में उक्त प्लॉट को बेचने के बारे में कोई आवेदन नहीं किया गया। पुलिस द्वारा की गई जांच में पाया की आरोपी ने प्लॉट अलॉटमेंट के बाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण हिसार में भी प्लॉट की राशि जमा नहीं करवाई। आरोपी ने प्लॉट बेचने के नाम पर धोखे से 67 लाख रुपए हड़पे है। जिसके बारे में बालशमन्द रोड जिस निवासी सुलेखा ने आरोपी ईश्वर द्वारा प्लॉट बेचने के नाम पर 67 लाख रुपए हड़पने और पैसे वापसी की मांग करने पर जान से मारने की धमकी देने के बारे में शिकायत दी थी।
थाना एचटीएम पुलिस ने प्लॉट बेचने के नाम पर धोखे से 67 लाख रुपए ठगने के मामले में आरोपित विद्युत नगर हिसार निवासी ईश्वर को आईपीसी की धारा 406/420/506 के तहत थाना एचटीएम हिसार में अंकित अभियोग संख्या 1185 दिनाक 21.12.2022 में गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी को पेश अदालत कर धोखे से हड़पे गए रुपए की बरामदगी के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks