स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सड़क निर्माण में फर्जीवाड़ा करने के मामले में नारनौंद क्षेत्र का ठेकेदार व जींद जिले का उसका सहयोगी गिरफ्तार , पुलिस रिमांड में खुलेंगे राज।

 Haryana news The contractor and his associate arrested in the case of forgery

तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़ 

सड़क निर्माण में धांधली करने व फर्जी बिल लगाने के के मामले में पुलिस ने ठेकेदार व उसके सहयोगी को गिरफ्तार करते हैं पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है। हैबतपुर निवासी संदीप सड़क निर्माण ठेकेदारी का कार्य हिस्सेदारी में करता है और उसने सड़क निर्माण के दौरान अनेक धांधली कर फर्जी बिल लगाकर सरकारी पैसे को हड़पने का काम किया है।










जानकारी के अनुसार नारनौंद क्षेत्र के गांव हैबतपुर निवासी संदीप ठेकेदार है और वो सड़क निर्माण का कार्य करता है। ठेकेदार संदीप ने हिस्सेदारी में सड़क निर्माण का काम करते हुए अनेक धांधली की हैं। जब उसने गांव माढ़ा से सिसाय तक वाया पिल्लू खेड़ा सड़क निर्माण किया तो उसमें भी घटिया किस्म की सामग्री का इस्तेमाल किया था। जब उसने काफी समय तक सड़क निर्माण नहीं किया तो माढ़ा गांव के मोहित चहल ने इसकी शिकायत गृहमंत्री अनिल विज से कर दी थी। गृह मंत्री ने इस पर संज्ञान लेते हुए तुरंत सड़क निर्माण करने के आदेश दिए थे लेकिन ठेकेदार संदीप ने सड़क निर्माण में ना ही तो मिट्टी की जमी हुई परत को साफ किया और ना ही सड़क पर उगे घास फूस को साफ किया। बल्कि उसके ऊपर ही तारकोल की जगह काला तेल कंक्रीट मिक्सर कर सड़क निर्माण कर दिया था जिसके कारण सड़क कुछ दिनों बाद खस्ताहाल हो गई। 











हांसी पुलिस ने ठेकेदार संदीप को एक अन्य सड़क निर्माण कार्य में सिमेंट व अन्य निर्माण सामग्री के फर्जी बिल लगाकर सरकारी पैसे को हड़पने के मामले में गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित ठेकेदार से फर्जीवाड़े से संबंधित पूछताछ की जाएगी और पुख्ता सबूत जुटाए जाएंगे। इसके अलावा इस कार्य में उसका साथ देने वाले उसके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी हासिल की जाएगी।







हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने प्रदर्शनकारी सरपंचों पर भांजी लाठियां !



फर्जी बिल बनाने व सरकारी पैसे का दुरुपयोग करने के आरोप में एक ओर आरोपित गिरफ्तार   

आर्थिक अपराध शाखा हांसी  ने एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान दिपक वासी शक्ति नगर नरवाना  हाल सेक्टर 21  रोहिणी से  गिरफ्तार किया है । जिसने सड़क बनाने की कंट्रक्शन कंपनी में ठेकेदार को फर्जी बिल दिये थे। लगाकर सरकारी पैसे का दुरुपयोग करके धोखाधड़ी का आरोप है। जिसको गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय पेश करके 1  दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।  पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित से पूछताछ की जाएगी व अन्य आरोपियों के बारे में कोशिश की जाएगी। 







गौरतलब है कि माढ़ा गांव के ग्रामीणों ने एक साल पहले ही माढ़ा गांव से सिसाय गांव तक बनाई जा रही सड़क में निम्न स्तर की सामग्री का इस्तेमाल करने व नियमों के तहत सड़क निर्माण ना करने व तय मापदंडों के अनुरूप पूरी सामग्री ना डालने का आरोप लगाया था। लेकिन ठेकेदार संदीप ने अपनी ऊंची पहुंच की धोंस दिखाने लगा था।‌

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |