जजपा नेता दिग्विजय चौटाला की शादी तय, सिरसा और दिल्ली में होंगे कार्यक्रम, पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का लिया आशीर्वाद !
JJP leader Digvijay Chautala marriage fixed, programs to be held in Sirsa and Delhi
अपने दादा ओमप्रकाश चौटाला के पांव छूकर आशीर्वाद लेते दिग्विजय चौटाला।तहलका न्यूज, सिरसा
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के छोटे भाई और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के पोते दिग्विजय चौटाला की शादी तय हो गई है। उनकी शादी का एक कार्यक्रम दस मार्च को सिरसा में आयोजित किया जाएगा तो एक दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। जिसमें देश भर के दिग्गज नेता शिरकत करेंगे। इसका खुलासा खुद जजपा सुप्रीमो अजय चौटाला ने किया है।
गैर राजनीतिक बड़े कार्यक्रम से पहले बुजुर्गों की इजाजत लेने की परंपरा - अजय चौटाला
जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने अपने पिता व पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला से मुलाकात के सवाल का जवाब देते हुए पत्रकार वार्ता में कहा कि दिग्विजय चौटाला की शादी तय हो गई है। शादी से पहले बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद व इजाजत लेने की हमारी संस्कृति रही है और उसी के तहत वो अपने घर के बुजुर्ग अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का आशीर्वाद और इजाजत लेने के लिए उनके पास गए थे। दिग्विजय चौटाला की शादी का एक कार्यक्रम 10 मार्च को सिरसा में आयोजित होगा और दूसरा कार्यक्रम 15 मार्च को दिल्ली में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ओपी चौटाला के साथ कोई राजनीतिक बातचीत नहीं हुई, केवल घर परिवार और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई है।
दिग्विजय की शादी से पहले 20 फरवरी से जजपा सगंठन को मजबूत करने में जुटेगी
20 से 28 फरवरी तक बैठकें
अजय सिंह ने कहा कि 20 फरवरी से 28 फरवरी तक प्रदेश के हर जिले में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ जिला स्तर की बैठक की जाएगी। बैठक में उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह साथ रहेंगे। बैठक का मकसद संगठन की मजबूती और कुछ जिलों में संगठन में बदलाव को लेकर चर्चा संभव है। जजपा पहले जिला स्तर के कार्यक्रम करेगी और बाद में विधानसभा स्तर के कार्यक्रम किए जाएंगे।
गौरतलब है कि जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला और उनके छोटे बेटे दिग्विजय चौटाला ने रविवार को गुरुग्राम में पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला से मुलाकात कर दिग्विजय चौटाला ने अपने दादा के पैर छु कर आशीर्वाद लेते हुए की फोटो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। दिग्विजय चौटाला ने इस पोस्ट में लिखा कि प्रभु हमारी परीक्षा लेते हैं और वे ही हमें उसमें उंत्तीर्ण होने की सामर्थ्य भी देते हैं। इससे दो दिन पहले ही हरियाण के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी अपने दादा के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया था और दुष्यंत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये फोटो शेयर की है। साथ ही लिखा है कि दादा जी से बात, आशीर्वाद के रूप में हाथ, मजबूत हौसलों, चट्टान से इरादों का साथ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks