स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

गैस गीजर ने छीन ली एक साथ दो सगे भाइयों की जिंदगी, एक साथ बाथरूम में गए थे नहाने |

Haryana news Gas geyser snatched the lives of two brothers together, went to bath together in the bathroom


तहलका न्यूज / हिसार : सुनील कोहाड़

हिसार शहर के तलाकी गेट पर श्याम वाली गली में सिंघल परिवार की रिश्तेदारी में शादी में जाने की तैयारियां चल रही थी खुशी का माहौल बना हुआ था। लेकिन रविवार को दो मासूम बच्चों की बाथरूम में नहाते समय गैस की वजह से दर्दनाक मौत हो गई। जिससे परिवार में खुशियों का माहौल अचानक दिल हो गया। ‌ दोनों मृतक बच्चों की दादी पहले ही अपने भतीजे की शादी में शरीक होने के लिए गुरुग्राम गई हुई थी और परिवार रविवार को जाने वाला था। 






मिली जानकारी के अनुसार  तिलक श्याम गली निवासी सौरभ के मामा के लड़के की गुरुग्राम में शादी है। रविवार को सौरभ ने अपने परिवार को लेकर जाना था। इसी दौरान बच्चे नजदीक ही नाई की दुकान से बालों की कटिंग करवाकर आए सोहम और माधव एक साथ बाथरूम में नहाने चले गए। बाथरूम के अंदर गरम पानी के लिए लगा हुआ था। बाथरूम की खिड़कियां भी बंद थी। उन्होंने गैस गीजर को आन किया तो गैस गीजर से निकलने वाली जहरीली गैस दोनों बच्चे ऊपर बाथरूम में गिर पड़े। ‌ बाथरूम के अंदर से वो दोनों काफी देर तक बाहर नहीं निकले तो परिजन उन्हें तलाश करते हुए बाथरूम में जाकर देखा तो दोनों बेसुध होकर गिरे हुए पड़े हैं। वो तुरंत ही उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 






दोनों बच्चे काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं आए तो उनकी मां ने आवाजें लगाई। परंतु अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मां फर्स्ट फ्लोर पर बने बाथरूम में पहुंची और देखा कि दोनों गैस लीक के कारण बेसुध होकर पड़े हुए हैं। तभी पत्नी ने आनन- फानन में अपने पति को फोन किया। जिसके बाद उन्हें शहर के निजी अस्पताल में लेकर गए तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |