स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सत्ता परिवर्तन से काम नहीं चलेगा, व्यवस्था बदलनी होगी, क्योंकि सत्ता परिवर्तन से चेहरे बदल जाते हैं, व्यवस्था नहीं - बलराज कुंडू

 Faces change with the change of power, not the system



हमारे बच्चों का भविष्य आज खतरे में है | आज मैं आपके बच्चों के भविष्य की चिंता को लेकर आप लोगो को जगाने आया हूँ 


शहीद राजबीर की खून से लिखी चिट्ठी को याद कर भावुक हुए विधायक बलराज कुंडू, राजबीर की माँ के पैर छूकर लिया आशीर्वाद 


नारनौंद विधानसभा में जन जागृति य़ात्रा को मिल रहा अभूतपूर्व जन समर्थन, गांवों में उमड़ रही भारी भीड़


तहलका न्यूज नारनौंद : 

आज प्रदेश में केवल सत्ता परिवर्तन से काम नहीं चलेगा, इस बार व्यवस्था बदलनी होगी, क्योंकि सत्ता परिवर्तन से चेहरे बदल जाते हैं, व्यवस्था नहीं बदलती और जब तक व्यवस्था नहीं बदलेगी तब तक नीतियों में सुधार नहीं होगा और आम आदमी को धोखा ही मिलता रहेगा। आज प्रदेश के लोगों को व्यवस्था परिवर्तन के लिए गंभीरता से सोचना होगा और व्यवस्था परिवर्तन तभी होगा, जब गांव से एक गरीब, किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी का बेटा जो गांव की समस्या को जानता हो, खिलाड़ियों की समस्या को जानता हो, ऐसे युवा, क्रांतिकारी विचारों के पढ़े-लिखे को अपना वकील बनाकर विधानसभा में भेजोगे। ये शब्द जन जागृति य़ात्रा के नेतृत्व कर्ता विधायक महम बलराज कुंडू ने आज य़ात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों को सम्बोधित करते हुए कहे। 






जनसेवक मंच संयोजक एवं महम विधायक बलराज कुंडू की अगुवाई में आज जनजागृति यात्रा ग्यारहवें दिन पाली से शुरू होकर सीसाह, बाबा लाल दास मंदिर गौशाला, मसूदपुर, डाटा से होते हुए गांव गुराना में पहुँची। 








लोगों को आह्वान करते हुए विधायक बलराज कुंडू ने कहा कि आज रोजगार न होने की वजह से हमारे युवा नशे की तरफ जा रहे हैं, अपराध की तरफ जा रहे हैं। हमारे बच्चों का भविष्य आज खतरे में है। आज मैं आपके बच्चों के भविष्य की चिंता को लेकर आप लोगो को जगाने आया हूँ। ये बलराज कुंडू आपको कहने आया है, आपको उठाने आया है, आपके बच्चो का भविष्य बचाना होगा, उनको नशे की तरफ जाने से रोकना होगा।  जब उनको अच्छी नौकरिय़ां मिलेगी, तब वो नशे की तरफ नहीं जाएगे। इस सरकार ने सारी नौकरी खत्म कर दी हैं। 







नारनौंद विधानसभा में जन जागृति य़ात्रा को अभूतपूर्व जन समर्थन मिल रहा है, गांवों में भारी भीड़ उमड़ रही है। आज़ पूरे रास्ते जगह जगह य़ात्रा का जोरदार स्वागत हुआ और पुष्प गुच्छ, पुष्प वर्षा और पगड़ी पहनाकर, फलों से तोलकर जनसेवक मंच संयोजक और महम विधायक बलराज कुंडू का जोरदार अभिवादन किया गया। गांव सिसाय में किसान आंदोलन में शहीद हुए राजबीर के परिवार वालों से मुलाकात कर विधायक बलराज कुंडू ने उनकी माँ के पैर छूए और सम्मान स्वरूप शॉल देकर उनका आशीर्वाद लिया और राजबीर ने खून से जो चिट्ठी लिखी थी, उसको याद कर विधायक बलराज कुंडू भावुक हो गये।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |