स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

किसानों को इन आधुनिक मशीनों पर मिलेगी 50 प्रतिशत सब्सिडी |

 Farmers will get 50 percent subsidy on these modern machines


कृषि क्षेत्र में किसानों को आधुनिक मशीनों से जोड़ रही सरकार : डीसी

 
तहलका न्यूज रेवाड़ी
 
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि किसानों को पारंपरिक खेती से बागवानी के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को विशेष रियायत दी जा रही है। सरकार द्वारा किसानों के लिए खेती-किसानी को आसान बनाने व मशीनीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 55 तरह की कृषि मशीनरी और उपकरण पर 50 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जा रहा है।









खेती में कम लागत के साथ बढ़े किसानों की आमदनी
डीसी ने बताया कि प्रदेश में पारंपरिक खेती करने वाले किसानों की तादाद ज्यादा है। इसलिए किसानों को कृषि तकनीक और आधुनिक मशीनों से जोड़ा जा रहा है, ताकि खेती की लागत को कम करके किसानों की आमदनी को बढ़ाया जा सके। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा 55 तरह के कृषि  यंत्रों पर करीब 50 प्रतिशत  की सब्सिडी दी जा रही है। इस विशेष अनुदान योजना के तहत किसानों को 1500 रुपए से लेकर 25 लाख की मशीनों को खरीदने पर अनुदान का प्रावधान है।






बागवानी से जुड़ी आधुनिक मशीनों पर मिलेगा 50 प्रतिशत तक अनुदान

योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान  hortnet.gov.in/ पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। वहीं उपरोक्त योजना से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए जिला उद्यान के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। किसान चाहें तो हेल्पलाइन  नंबर- 1800-180-2021 पर भी कॉल करके जानकारी हासिल कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |