हिसार पुलिस के ऑपरेशन आक्रमण के तहत 37 गिरफ्तार | काफी मात्रा में नशीले पदार्थ, अवैध पिस्तौल व अन्य सामान बरामद |
Haryana news 37 arrested under Operation Invasion of Hisar Police
3 अवैध पिस्तौल, 270 ग्राम चरस/सुल्फा व 8 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा बरामद
चोर से 43 टीन घी, 3 कट्टे चाय पत्ती और टाटा कैंटर बरामद
तहलका न्यूज / हिसार : सुनील कोहाड़
आज हिसार पुलिस ने पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह IPS के निर्देशानुसार अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए ऑपरेशन आक्रमण के तहत एक सर्च अभियान चलाया। इस अभियान में सम्बंधित थानों व चौकियों से पुलिस टीमों के अलावा सीआईए स्टाफ व एंटी नारकोटिक की टीमें भी शामिल रही।
इस सर्च अभियान के दौरान हिसार पुलिस की 66 टीमों का गठन किया गया। जिनमे सभी उप पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक सहित कुल 245 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। सर्च अभियान के दौरान हिसार पुलिस ने पीओ, बेल जंपर, अभियोगो में वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी, नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले, अवैध हथियार, अवैध शराब का कारोबार करने वालो और जुवारियों पर कार्रवाई की गई और अपराधिक प्रवृत्ति के लोगो की पहचान की गई।
सर्च अभियान के दौरान हिसार पुलिस ने कुल 19 मामला दर्ज कर 37 आरोपियों की गिरफ्तारी
एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम के कुल 12 अभियोग अंकित कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों से हिसार पुलिस ने 240 ग्राम सुल्फा/चरस, 8 ग्राम हेरोइन, 3 अवैध पिस्तौल, 76 बोतल अवैध शराब बरामद की। *नशा निरोधक पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर गांव मय्यड़ से महिला पुलिस कर्मचारी की सहायता से एक महिला को काबू किया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम गांव मय्यड़ निवासी सरोज बताया। नियमनुसार राजपत्रित अधिकारी डा0 देवेन्द्र सिंह, वी एस कार्यालय, जी वी एच चौधरीवास की मोजुदगी में महिला पुलिस कर्मचारी द्वारा तलाशी लेने पर उपरोक्त महिला सरोज के कब्जे से पॉलिथीन की थैली में चरस/सुल्फा बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर कुल 270 ग्राम चरस/सुल्फा बरामद हुआ। बरामद चरस/सुल्फा को कब्जा पुलिस लेकर उपरोक्त महिला सरोज के खिलाफ थाना सदर हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया।
आपरेशन आक्रमण के दौरान हिसार पुलिस ने 8 उदघोषित अपराधियो को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही पुलिस ने लड़ाई झगड़े, चोरी, एनडीपीएस, आबकारी, आर्म्स एक्ट के तहत कुल 37 अपराधियो को गिरफ्तार सुनिश्चित की है। जिसमे *थाना आदमपुर पुलिस ने मंडी आदमपुर स्थित थोक की दुकान से देशी घी (मधु सागर), मारवाल चायपति व कुछ अन्य सामान चोरी के मामले में एक आरोपी चनी बाड़ी, राजस्थान निवासी अनिल कुमार को थाना आदमपुर में आईपीसी की धारा 457/380 के तहत अंकित अभियोग संख्या 694 दिनाक 18.12.2022 में गिरफ्तार कर माननीय अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिया गया था। दौरान रिमांड पुलिस के आरोप से 43 घी के टीन, 3 कट्टे चायपत्ती और वारदात में प्रयोग टाटा कैंटर बरामद किया है।
ऑपरेशन आक्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, प्रबंधक थाना, चौकी प्रभारी व अपराध यूनिटों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने थाना क्षेत्र में गहनता से जांच करें। वहां कोई आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति मिले तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। समय समय पर जिले में अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि उनके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे या किसी व्यक्ति द्वारा नशीले पदार्थों का व्यापार करने के बारे में सूचना मिले तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 88140- 11591 पर पुलिस को सूचित करें।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks