महम चौबीसी के गांव में अवैध संबंधों के चलते हत्या | मृतक की पत्नी सहित नारनौंद क्षेत्र के युवक के खिलाफ मामला दर्ज !
Murder due to illegal relations in the village of Maham Chaubisi. Case registered against the youth of Narnaund area along with the wife of the deceased.
Tahalka News Rohtak - murder case
महम चौबीसी के गांव में एक व्यक्ति की अज्ञात परिस्थितियों में मौत हो गई। उसने पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर पिता क्या कार्रवाई की थी। लेकिन अब मृतक के भाई की शिकायत पर मृतक की पत्नी और नारनौंद क्षेत्र के युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि मृतक की पत्नी के नारनौंद क्षेत्र के गांव के युवक के साथ अवैध संबंध हैं। जिसके चलते षड्यंत्र के तहत हत्या की गई है।
26 जनवरी को महेंद्र ओबीसी के गांव भैणी मतों में कर्मबीर नामक व्यक्ति की अज्ञात परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पत्नी के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा कर दिया था। उसने मृतक की पत्नी ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि कर्मवीर की अचानक से तबीयत खराब हो गई और उसके खून की उल्टी लगने से उसकी मौत हो गई।
उसके बाद मृतक के भाई दिलबाग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मृतक की पत्नी के नारनौंद क्षेत्र के गांव भकलाना निवासी संदीप के साथ अवैध संबंध हैं। जिनका पता कर्मवीर को चल गया और उसने काफी बार संदीप व अपनी पत्नी को समझाने का प्रयास किया लेकिन वो नहीं माने। उसके बाद कर्मवीर ने कई बार संदीप को उसके घर आने से मना भी किया लेकिन फिर भी बार-बार घर आता रहा। दिलबाग ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी भाभी प्लान के तहत 26 जनवरी को अपनी बहनों के पास गांव सांजरवास गई हुई थी। पीछे से उनके घर पर हिसार जिले के गांव भकलाना निवासी संदीप कर्मवीर के घर पर आया था। उस दौरान कर्मबीर की दोनों बेटियां भी वहीं पर ही मौजूद थी। जिन्होंने मिलकर कर्मवीर के साथ मारपीट की और गला दबाकर मार डाला। उनके इस झगड़े की आवाज उसके भतीजे ने सुनाई गई थी। जिस समय झगड़ा हो रहा था तो उस समय संदीप कर्मवीर के घर पर ही मौजूद था। दिलबाग ने आरोप लगाया कि साजिश के तहत ही उसके भाई की हत्या की गई है। जिसके चलते आरोपितों ने चिता के लिए लकड़ियां पहले से ही मंगवा कर रखी हुई थी।
इस संबंध में जांच अधिकारी राजीव ने बताया कि पुलिस ने पहले मृतक की पत्नी के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई की थी। लेकिन बाद में मृतक के भाई दिलबाग ने पुलिस को शिकायत दी है कि मृतक की पत्नी और संदीप के बीच अवैध संबंध है जिसके चलते उसके भाई कर्मवीर की साजिश के तहत हत्या की गई है पुलिस ने मृतक की पत्नी और संधि के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों की पुष्टि होगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks