स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी की आटो मार्केट से दो किलो गांजा सहित एक गिरफ्तार !

 Haryana news One arrested with two kg of ganja from Hansi's auto market


Tahalka News ews Hisar Today : सुनील कोहाड़


पुलिस नशा तस्करी करने वाले लोगों के मकानों पर बुलडोजर चला रही है उसके बावजूद भी नशा तस्करों के हौसले कम होने का नाम नहीं ले रहे। आए दिन पकड़े जाने वाले इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि नशे के कारोबार में कितनी मोटी कमाई है और वो इस कारोबार के जरिए युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल रहे हैं। हांसी पुलिस ने 2 किलो गांजा सहित एक युवक को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है। 






हांसी की नारकोटिक्स सेल टीम को सूचना मिली कि हांसी की नई आटो मार्केट में एक युवक नशीला पदार्थ लिए हुए है और बेचने की फिराक में है। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और युवक को काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 2 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित से पूछताछ की जाएगी कि कोई नशा कहां पर सप्लाई करने वाला था और कहां से लेकर आया था । इसके अलावा इस कारोबार में उसका साथ कौन-कौन देते हैं। गिरफ्तार किए गए युग की पहचान भिवानी जिले के बवानी खेड़ा निवासी संदीप के रूप में हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |