स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी पुलिस ने बकरे चोर सहित दो उद्धघोषित अपराधी भी गिरफ्तार !

 Hansi News Today


Tahalka News ews Hisar Today : सुनील कोहाड़


पुलिस ने हांसी के नजदीकी गांव से बकरे चोरी करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित से उसके साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। 





हांसी के नजदीकी गांव हाजमपुर से संदीप नामक व्यक्ति के बकरे चोरी हो गए थे। उसने इसकी शिकायत हांसी के सदर थाना पुलिस को दी थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए काहनोर निवासी भूप सिंह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित से चोरी में प्रयोग की गई गाड़ी बरामद करने सहित उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।








अलग-अलग मामलों में दो उद्धघोषित अपराधियों को किया गिरफ्तार।  


 सदर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान विक्रम उर्फ टिल्लू वासी  सुल्तानपुर के रूप में हुई जो कि माननीय न्यायालय ने अमानत में खमान्त  करने के आरोप में माननीय न्यायालय द्वारा उद्धघोषित  अपराधी करार दिया हुआ था। जिसको गिरफ्तार करके अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।






वहीं एक अन्य मामले में शहर थाना पुलिस ने  एक उद्धघोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान संदीप उर्फ काला  वासी  एम टी,  तालाब हांसी  के रूप में हुई जोकि चेक बाउंस के एक मामले में माननीय न्यायालय द्वारा उद्धघोषित  अपराधी करार दिया हुआ था जिस को गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय पेश करके जेल भेज दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |