स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी की आदर्श सोसायटी का पूर्व प्रधान करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस रिमांड पर

 Haryana Hisar Hansi news Former head of Hansi's Adarsh ​​Society on police remand for cheating crores of rupees


Tahalka News ews Hisar Today : सुनील कोहाड़


Hansi police ने दी आदर्श सहकारी एनएटीसी समिति लिमिटेड के पूर्व प्रधान व पटवारी सुंदर लाल को करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी मामले में अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस‌ इस मामले से जुड़े साक्ष्यों तक जाने का प्रयास करेगी। आपको बता दें कि गृहमंत्री अनिल बिज के सामने भी ये मुद्दा उठाया था। जिसके बाद गृहमंत्री ने पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। 




जी आदर्श सहकारी सोसाइटी के पूर्व प्रधान एवं पटवारी सुंदरलाल को हंसी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया और अदालत से 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है ताकि इस मामले से जुड़े साक्ष्यों व सबूतों को जुटाया जा सके। सुंदरलाल पर सोसाइटी के प्रधान पद पर रहते हुए करोड़ों रुपए के धांधली करने का आरोप लगाए गए थे। इसके बाद पुलिस ने सुंदरलाल सहित तेरा लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। 










पुलिस ने लाल सड़क हांसी निवासी अशोक कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि समिति संचालक भरत सैनी के पास अपनी जमा पूंजी अपने व रिश्तेदारों के नाम से दी आदर्श सहकारी एनएटीसी समिति में जमा करवाई थी। जिसमें भरत सैनी व राजेश चोपड़ा की भागीदारी थी। बाद में चोपड़ा ने अपनी समिति दी सेंट्रल सहकारी एनएटीसी समिति लिमिटेड का गठन कर लिया। उनकी पत्नी को बहला-फुसला कर समिति में एफडीआर करवा दी। सन् 2017 से समिति में पैसा जमा करवा रहे थे। चोपड़ा ने उनकी जमापूंजी अपनी समिति में जमा करवा ली। 






अशोक कुमार ने बताया कि उनमें से दो एफडीआर का समय दिसंबर 2019 में पूरी हो गया था। वह अपने जमा पैसे वापस लेने गया तो बहाने बनाकर टाल मटोल करते रहे और नहीं दी। उनके द्वारा इसकी शिकायत एआरसीएस व डीआरसीएस को की दी। जिसके बाद एआरसीएस ने समिति संचालक का मकान अटैच कर दिया और पूर्व खजांची दीपक कुमार की सैलरी पर रोक लगा दी। जांच डीआरसीएस हिसार को दे दी तो एफडीआर ने असल कॉपी लेकर उन्हें चेक दिए।‌ लेकिन खाते में पैसे न होने से चैक पास नहीं हो सके। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुंदर लाल सहित 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |