स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार : हेरोइन/चिट्ठा में सप्लायर गिरफ्तार, हरियाणा सहित राजस्थान में करता है सप्लाई !, पुलिस रिमांड में खुलेंगे ओर भी राज !

Haryana Hisar news Supplier arrested in Heroin/Chitta, supplies in Rajasthan including Haryana

 

Tahalka News ews Hisar Today : सुनील कोहाड़ 

      Hisar Police की नशा निरोधक पुलिस टीम ने भादू गैस एजेंसी, खैरमपुर रोड, सदलपुर से 500 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा बरामदगी मामले में हेरोइन/चिट्ठा सप्लायर ढाणी बड़ोपल, Fatehabad निवासी अशोक कुमार को Adampur police station में ndps act. के तहत दर्ज मुकदमा संख्या 21 दिनाक 14.01.2023 में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।





    सहायक उप निरीक्षक शक्ति सिंह ने बताया कि आरोपी अशोक, ढाणी सदलपुर निवासी रविंद्र उर्फ भोला और प्रदीप उर्फ बिंदु के साथ नशीला पदार्थ सप्लाई करने का काम करता है। आरोपित अशोक इनके लिए कूरियर का काम करता हैं जो Delhi में nazirgan नाइजीरियन नागरिक से हेरोइन/चिट्ठा खरीद कर लाता और रविंद्र उर्फ भोला और प्रदीप उर्फ बिंदु को देता था।





 

    आरोपित अशोक की मुलाकात ढाणी सदलपुर निवासी प्रदीप उर्फ बिंदु से बीकानेर जेल में हुई थी। जहा आरोपी सजायाफ्ता था।  जो अपनी सजा पूरी कर जेल से छूटा था। हिसार पुलिस की नशा निरोधक पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में भादु गैस एंजसीं, खैरमपुर रोड, सदलपुर के पास से ढाणी सदलपुर निवासी रविन्द्र उर्फ भोला को 500 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित रविंद्र उर्फ भोला अपने भाई प्रदीप उर्फ बिन्दू और चाचा के लड़के अमरदीप उर्फ पवन के साथ मिलकर दिल्ली से हेरोइन/चिट्ठा लेकर आते है और महंगे भाव में नशा तस्करों को हिसार, सिरसा, फतेहाबाद  व राजस्थान के बीकानेर और हनुमानगढ़ में हेरोईन/ चिट्टा की सप्लाई करते हैं।





 ढाणी सदलपुर निवासी रविन्द्र उर्फ भोला की गिरफ्तारी के बाद की गई जांच में आरोपित अशोक की भी नशा तस्करी में संलिप्ता सामने आई थी। जिस पर आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। अशोक एक courier man के तौर पर काम करता है जो दिल्ली से नशीला पदार्थ लेकर इन तक पहुंचता था। आरोपित से पूछताछ जारी है, आरोपी को पेश अदालत कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |