हेरोइन/चिट्ठा सहित हांसी हिसार हाईवे पर मोटरसाइकिल सवार युवक काबू !
Haryana Hisar news Motorcycle rider with heroin / chitta overpowered
तहलका न्यूज / हिसार : सुनील कोहाड़
हिसार पुलिस की नशा निरोधक पुलिस टीम ने हांसी- हिसार रोड स्थित पेट्रोल पंप से एक मोटरसाइकिल सवार युवक को 22 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा सहित काबू किया। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ कर उसे अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
एएसआई शक्ति सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को गस्त के दौरान सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल सवार युवक नशीला पदार्थ लेकर हांसी-हिसार रोड़ पर स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़ा हुआ है। पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो पंप के सामने एक युवक मोटरसाइकिल लेकर खड़ा दिखाई दिया। जो पुलिस टीम को देखते ही भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम विकास नगर हांसी निवासी सौरभ बताया।
नियमनुसार राजपत्रित अधिकारी डॉक्टर सुमेश कुमार, वीएस कार्यालय, जीवीएच, जुगलान की मोजुदगी में तलाशी लेने पर सौरभ सिंह द्वारा पहनी गई पैंट के जेब से 22 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा बरामद हुआ। बरामद हेरोइन/चिट्ठा और मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस लेकर सौरभ सिंह के खिलाफ थाना सदर हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
एएसआई शक्ति सिंह ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उपरोक्त आरोपित पेट्रोल पंप के पास हेरोइन/चिट्ठा बेचने को फिराक में खड़ा था। आरोपित को पेश अदालत कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks