सिसाय गांव में करंट लगने से एक मजदूर की मौत, JE लाइनमैंन और ठेकेदार सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज !
One laborer died due to electrocution, case against five
Tahalka News ews Hisar Today : सुनील कोहाड़
Haryana biggest village गांव सिसाय में जगमग योजना के तहत बिजली निगम द्वारा काम करवाया जा रहा है कि इस दौरान एक मजदूर को करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए गर्ग इलेक्ट्रिकल के मालिक, ठेकेदार, जेई, लाइनमैन और सहायक लाइनमैन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक के भाई सोमबीर ने अपने बयान में कहा कि गांव सिसाय बोलान में जगमग योजना के तहत गर्ग इलेक्ट्रिकल कंपनी ने बिजली के तार लगाने का टेंडर लेकर आगे कुलदीप ठेकेदार को दिया हुआ है। ये काम बिजली निगम के जेई, लाइनमैन व सहायक लाइनमैन की देखरेख में करवाया जा रहा है। सोमपाल करीब 1 महीने से ठेकेदार के पास तार बदलने का काम पर लगा हुआ था। दोपहर बाद करीब साढ़े 12 बजे सिसाय बोलान गांव में लोहारी बस स्टैड के पास यह काम अपने साथी मजदूरों के साथ कर रहा था। contractor ने उसके भाई को पोल पर चढ़ने से पहले काम करने के लिए कोई भी सुरक्षा उपकरण safety kit उपलब्ध नहीं करवाए। सोमपाल काम करने के लिए खंभे पर चढ़ा हुआ था। आरोप है कि काम करने के दौरान लाइनमैन व सहायक लाइनमैन ने बताया था कि दोनों लाइनें जेई ने बंद करवा दी हैं। आप काम कर सकते हैं। यह सूचना पाकर उसका भाई खंभे पर चढ़ा तो करंट लगने से वह नीचे गिर गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमबीर के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks