UIDAI update : आधार कार्ड को करवाएं अपडेट , अपडेट नहीं करवाया तो होगी ये परेशानी !
UIDAI updates latest
- आधार कार्ड को स्वीकार करने से पूर्व सत्यापित करना सुनिश्चित करें विभागाध्यक्ष
Haryana News Rewari Today
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने आमजन से अपील की कि वे अपने 10 साल पुराने Aadhar Card updates करवाएं। आधार को अपडेट करवाने से व्यक्ति को अनेक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इनमें आधार के संग वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना से राशन लेना आसान होगा, देश में किसी भी डिपो से राशन ले सकेगा। आधार के माध्यम से बैंक खाता खुलवाना आसान होगा, लाभार्थियों को आसानी से लगभग एक हजार government digital scheme का लाभ मिलेगा। सिम कार्ड लेना, आधार से स्कॉलरशिप पाना, income tax return करवाना तथा आधार से गुमशुदा लोगों को उनके परिवारजनों से मिलवाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत या सुझाव के लिए 1947 डायल करें या help@uidai.gov.in पर मेल करें। डीसी ने सभी विभागाध्यक्षों से पहचान के प्रमाण के रूप में स्वीकार करने से पहले आधार को सत्यापित करने का भी आह्वान किया है ताकि नकली व फोटोशॉप किए गए फर्जी आधार कार्ड की पहचान करने में मदद मिल सके।
Update Citizen POI and POA in Aadhaar details
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि यूआईडीएआई के डाटा के मुताबिक जिला रेवाड़ी में बहुत से ऐसे नागरिक हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों में आधार में अपने दस्तावेज अपडेट नहीं किए हैं। इसलिए उन्होंने आधार धारकों से आग्रह किया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिन्होंने पिछले 10 वर्षों में अपने आधार को अपडेट नहीं किया है, वे पहचान के प्रमाण (पीओआई) तथा पते के प्रमाण (पीओए)के वैध सहायक दस्तावेजों के साथ आधार को माई आधार पोर्टल या एम आधार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन या निकटतम आधार केंद्र पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपडेट करें।
डीसी ने कहा कि पिछले एक दशक में आधार कार्ड भारत में निवासियों की पहचान के सार्वभौमिक रूप से स्वीकृत प्रमाण के रूप में उभरा है। यह जिलासियों के हित में है कि वे अपने आधार को पहचान के वर्तमान प्रमाण और पते के प्रमाण के साथ अपडेट रखें। बड़ी संख्या में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं और वित्तीय संस्थान जैसे बैंक और एनबीएफसी ग्राहकों को प्रमाणित करने और ऑनबोर्ड करने के लिए आधार का उपयोग करते हैं। उन्होंने जिला वासियों से आग्रह किया कि वे आधार विवरण में अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को अपडेट करें तथा 5 और 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक भी अवश्य अपडेट करवाएं। फ्री में आधार कार्ड अपडेट करवाने या खुद करने की समय-सीमा बढ़ा दी गई है और अब 14 मार्च 2024 तक फ्री में अपडेट कर सकते हैं।

आधार कार्ड फ्री में अपडेट करने की अंतिम तिथि

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks