हिसार में दुकानदार को घोंपे चाकू | पैसे देने से मना किया तो मार दिया चाकू |
Shopkeeper stabbed with knife in Hisar | When he refused to give money he killed with a knife |
Tahalka News Hisar : Sunil Kohar
हिसार में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बदमाशों ने शुक्रवार की देर रात एक दुकानदार को उसके घर के पास ही चाकू से हमला कर दिया। दुकानदार की पत्नी ने शोर मचाया तो हमलावर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल दुकानदार को अस्पताल में भर्ती करवाया है। ये पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सिटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दुकानदार प्रदीप ने बताया कि उसने गांधी चौक पर कन्फेक्शनरी की दुकान की हुई है। शुक्रवार की रात को करीब साढ़े आठ बजे जब वो दुकान को बंद करके घर जा रहा था तो करीब 3 लड़के उसके पास आए और पैसों की डिमांड करने लगे। जब उनको बोला कि किस बात के पैसे दूं तो तीनों ने उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया।
प्रदीप का आरोप है कि झगड़े के दौरान एक युवक ने उसे पकड़ लिया। जबकि उसके दो साथियों ने उसकी जांघ और पीछे चाकू से गोद दिया। उसकी पत्नी निशु इस दौरान घर के दरवाजे पर खड़ी हुई थी। पत्नी ने शोर मचाया तो हमलावर मौके से फरार हो गए। प्रदीप के परिजनों ने बताया कि उसके परिवार के पहले भी हमला हो चुका है। हमलावरों ने उसके प्रदीप से 13 लाख रुपए रंगदारी की मांग की। जब उसने रुपए देने से मना किया तो चाकू से हमला कर लिया है। महिला वंदना के मुताबिक हमलावर कई दिनों से परिवार पर पैसे देने का दबाव बनाया जा रहा था।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks