स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

रोहतक जिले के गांव में दो भाईयों पर पड़ोसियों ने किया लाठी डंडों से हमला !

 


तहलका न्यूज, रोहतक


रोहतक जिले के गांव में दो भाईयों पर उनके पड़ोसियों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसके कारण दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।‌ मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ये पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।





लाठी डंडों से पीटाई 

गांव लाखन माजरा निवासी नरेश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शनिवार की शाम को अपने अंकल कृष्ण के घर स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था कि रास्ते में उसके पड़ोस में रहने वाले दो महिलाओं सहित 6 लोगों ने पहले उसको सुकृति से गिरा दिया और उसके बाद लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया वह जान बचाने के लिए गली में भागा लेकिन आरोपित उसका पीछा करते हुए उसपर लगातार वार कर रहे थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। नरेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपितों ने लाठी-डंडों से उसकी स्कूटी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वो बड़ी मुश्किल से उनके चंगुल से बचकर बाहर निकला और उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती हो गया।







दूसरे भाई पर भी हमला 

नरेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपितों का इससे भी मन नहीं भरा तो उन्होंने रविवार की सुबह उन्होंने उसके भाई जोगिंदर पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसको उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। लाखन माजरा पुलिस ने नरेश की शिकायत पर दो महिलाओं सहित 6 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 






पूरा घटनाक्रम हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद

जब आरोपित नरेश पर हमला कर रहे थे तो यह पूरा घटनाक्रम पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि उसके पड़ोसी उस पर लाठी-डंडों से हमला कर गली में भगा भगा कर पीट रहे हैं और उसकी स्कूटी को तोड़ रहे हैं।







पुरानी रंजिश के चलते हमला 

नरेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमलावर इससे पहले भी रंजिश रखते हैं और हमला करने की फिराक में रहते थे जिसकी वजह से उन्होंने मौका मिलते ही उनके ऊपर हमला कर दिया और धमकी दी जिस समय वह उसके ऊपर हमला कर रही थी और धमकी दे रहे थे तब उसने अपने मोबाइल में उनकी वीडियो भी बना ली।





दो महिलाओं सहित 6 के खिलाफ मामला दर्ज 

पीड़ित नरेश की शिकायत के आधार पर लाखन माजरा पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ हमला करने व धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत संदीप, रणधीर, बिजेंद्र, सुभाष, बीरमति व केला के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |