सिरसा में जीएनएम की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान ! रेलवे पुलिस ने की ये कारवाई ।
Gnm student suicide in gorakhdham express train
तहलका न्यूज, सिरसा
सिरसा शहर की ऑटो मार्केट के पास दिल्ली बठिंडा रेलवे मार्ग पर बठिंडा से गोरखपुर जा रही है बठिंडा एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु नागरिक अस्पताल के शवगृह पहुंचाया गया।
पुलिस को दिए बयान में मृतका के चचेरे भाई सिरसा जिले के कोटली गांव निवासी गौरव ने बताया कि उसके ताऊ महावीर की लड़की 21 वर्षीय निशा सरसा शहर के नर्सिंग कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। पढ़ाई करने के लिए निशा हर रोज सुबह गांव से सिरसा आती थी और शाम को वापस अपने घर लौट जाती थी। शनिवार को भी हर रोज की तरह नर्सिंग कॉलेज में आई थी लेकिन शाम के सलूशन है गोरखधाम ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या क्यों की है इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। रेलवे पुलिस ने गौरव के ब्यान पर कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक आस्थान में भिजवा दिया है। फिलहाल इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। हालांकि जीआरपी घटना की जांच में जुटी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks