ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के फर्जी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट तैयार करने वाला गिरफ्तार, आठ दिन के पुलिस रिमांड में उठेगा अन्य मामलों से पर्दा !
Haryana Hisar news Arrested for preparing fake registration certificate of transport authority
*धोखाधडी से इंजन, चेचिस नंबर व मॉडल बदलकर ट्रक बेचने के मामले में फर्जी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट तैयार करने वाला आरोपी गिरफ्तार।*
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
सीआईए हिसार की पुलिस टीम ने मेधा रेजीडेंसी वेल्टोला, कमरू, असम निवासी सोनू अग्रवाल को थाना शहर हिसार में दर्ज ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के फर्जी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट तैयार करने के मामले में एक आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। इस मामले में तीन आरोपितों को पहले ही पकड़ कर जेल भेजा जा चुका है।
ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के फर्जी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
सहायक उप निरीक्षक मांगे राम ने बताया कि आरोपी सोनू अग्रवाल, रोहित उर्फ छोटू और घनश्याम के साथ मिलकर गुवाहाटी में चोरीशुदा गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट को लैपटॉप पर एक ऐप के माध्यम से बदलकर मध्य प्रदेश ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के फर्जी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट तैयार करता और उन्हें डाक के माध्यम से नए रजिस्ट्रेशन के लिए ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी अरुणाचल के पास भेजता था। आरोपित सोनू अग्रवाल मामले में अन्य आरोपित घनश्याम का बेटा है। आरोपित से आगामी पूछताछ जारी है।
पहले ये पकड़े जा चुके हैं , पुलिस रिमांड में खुलेंगे राज
आरोपित सोनू अग्रवाल को अदालत में पेश कर 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उपरोक्त अभियोग में पहले ही 3 आरोपित छोटू राम कॉलोनी हिसार निवासी अनिल कुमार, पॉपुलर मार्केट गुवाहटी, असम निवासी रोहित उर्फ छोटू और अनाज मंडी हिसार निवासी दिनेश उर्फ धन्नू को गिरफ्तार किया जा चुका है। घनश्याम नामक व्यक्ति अभी फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
उल्लेखनीय है कि 02.05.2022 को सीआईए हिसार पुलिस ने ट्रक का इंजन, चेसिस नंबर व अवैध रूप से रजिस्ट्रेशन नंबर बदलकर बेचने की नियत से नीयत ऑटो मार्केट आए अनाज मंडी निवासी दिनेश उर्फ धन्नू को ट्रक सहित काबू किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आईपीसी की धारा 420/467/468/471/120B के अंतर्गत दर्ज मुकदमा संख्या 303 दिनाक 02.05.2022 में गिरफ्तार किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks