हिसार में ज्वेलरी शॉप संचालक पर पिस्तौल तान मांगी 50 लाख की फिरौती, फायरिंग कर हुए फरार ! पन्द्रह मिनट पहले ही वीवीआईपी निकले थे।
Haryana Hisar news Jewelery shop operator in Hisar demanded a ransom of 50 lakhs at gunpoint
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
हिसार के पटेल नगर स्थित एक ज्वेलरी शॉप के मालिक पर दो बदमाशों ने पिस्तौल तान करें ₹50 की रंगदारी मांगी और करते हुए मौके से फरार हो गए। 15 मिनट पहले ही डिप्टी स्पीकर वहां से निकले थे। बदमाशों ने दुकानदार को फिरौती की रकम न देने पर गोली मारने की धमकी भरा पत्र देकर मौके से भाग गए। इसकी सूचना मिलते ही हिसार पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
हरियाणा के डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा को आर के पटेल नगर में धर्म करने के लिए पहुंचे थे। जब वो कार्यक्रम की समाप्ति के बाद वहां से निकले तो सभा स्थल से करीब 20 मीटर दूरी पर स्थित विजय ज्वेलरी शॉप पर दो बदमाश आए। उन्होंने आते ही दुकानदार के सिर पर पिस्टल तान दी और ₹50 लाख रुपए फिरौती देने की डिमांड की। बदमाशों ने दुकानदार को धमकी दी थी कि अगर उन्हें यह रकम नहीं दी तो वो उसे गोली मार देंगे। जाते समय बदमाशों ने दुकान के शीशे पर फायर किया तो शीशा टूट कर बिखर गया गोली चलने की आवाज सुनकर पटेल नगर में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुट गई।
दुकानदार विजय ने बताया कि शाम करीब पौने पांच बजे उसकी दुकान पर दो युवक आए। युवकों ने चिट्ठी देते हुए कहा कि आप शाम तक 50 लाख रुपए दे देना, वरना अगली बार गोली शीशे पर नहीं तुम्हारे ऊपर चलेगी। इसके बाद दुकान में फायरिंग करते हुए दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। जिस समय ये वारदात हुई उस समय दुकान में विजय और उसका भाई नवीन ही मौजूद थे। ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फिरौती मांगने वाले दोनों युवकों ने पत्र में लिखा कि सुन भाई 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी है तेरे से। तू भाई पैसे देगा तो बचेगा। नहीं तो नुकसान हो जाएगा भाई। समझ गया तो सही है। आरोपियों ने सेक्टर 16/17 से एक बाइक पिस्तौल के बल पर लूटी। इसके बाद उसी बाइक से वारदात को अंजाम दिया। जब वह भाग रहे थे तो उनकी बाइक फिसल गई लेकिन लोगों के हाथ आने से पहले ही उन्होंने तुरंत बाइक उठाया और वहां से फरार हो गए।
शनिवार पूरा दिन पटेल नगर में वीवीआइपी का आना जाना है जिसके कारण सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। पंजाबी धर्मशाला के उद्घाटन कार्यक्रम में निकाय मंत्री कमल गुप्ता के बेटे ने शिरकत की थी। जबकि मेरे गौतम सरदाना भी शिरकत करने के लिए कार्यक्रम में पहुंचे थे। वीवीआइपी कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के प्रबंध किए थे। शायद बदमाशी इसी इंतजार में थे कि कब वीवीआईपी सुरक्षा चक्र हटे और वह वारदात को अंजाम दें। जैसे ही डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा वहां से निकले तो पुलिस सुरक्षा भी वहां से हट गई। उसके 15 मिनट ही बदमाशों ने दुकानदार पर पिस्तौल तान फिरौती मांगी।
आज पटेल नगर में ज्वेलर्स की दुकान पर गोली चला 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने की घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मैने भी घटना स्थल का दौरा कर पीड़ित ज्वेलर से बातचीत कर हालात का जायजा लिया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी। ऐसे आरोपियों को खुले में नही छोड़ा जाएगा। ज्वेलर को सुरक्षा प्रदान की गई। ज्वेलर को गनमैन दिया गया है। एक पीसीआर मार्केट स्थाई तौर पर तैनात कर दी गई है। पुलिस भी लगातार गस्त पर रहेगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए सहित तीन टीमों का गठन किया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
लोकेंद्र सिंह , आईपीएस
पुलिस अधीक्षक हिसार।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks