गरीब बेटी का कन्यादान कर अनेक गांवों के युवाओं ने की मिसाल कायम !
The youth set an example by donating a poor daughter
हिसार, 25 फरवरी।
गांव टोकस पातन में एक गरीब परिवार की बेटी का समाज के युवाओं ने कन्यादान कर एक मिसाल कायम की है। इस परिवार के पास आय का कोई साधन नहीं था, जिसके चलते घरवाले बेटी का खर्च उठाने में असमर्थ थे। सुरेंद्र गंगवा ने बताया कि आर्थिक सहायता करने हेतु सोशल मीडिया के माध्यम से समाजसेवी हर्ष छिकारा ने युवाओं से गरीब कन्या का कन्यादान हेतु आर्थिक सहयोग की अपील की थी।
इसके उपरांत जिले के विभिन्न गांव व अन्य जिलों से युवा टीमें सहयोग राशि लेकर गरीब कन्या के घर पहुंची। आर्थिक सहायता के रूप में कन्यादान के लिए 53 हजार 300 रुपये नगद दिए गए। इसके अतिरिक्त सुरेंद्र गंगवा ने भी 21 हजार रुपये की धनराशि गरीब परिवार को कन्यादान के रूप में दी। उन्होंने कहा कि ऐसे असहाय गरीब परिवार की बेटी के कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं है। ऐसी मदद करने का मौका मिलना बड़े सौभाग्य की बात है। सुरेंद्र गंगवा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी हैसियत के मुताबिक बढ़-चढक़र गरीब परिवार की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने हर्ष छिकारा की टीम का हलका नलवा की तरफ से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आप युवाओं की सकारात्मक सोच के साथ और सोशल मीडिया के माध्यम से इस गरीब कन्या का कन्यादान हो पाना संभव हुआ है। भविष्य में भी ऐसे कार्यों के लिए हलका नलवा के युवा साथी आपका बढ़-चढक़र सहयोग करेंगे। इस मौके पर विभिन्न जगह से आए युवाओं ने डबल बैड, गैस चुला, सिलाई मशीन, अलमारी, बर्तन, सूट एवं गिफ्ट इत्यादि कन्यादान के रूप में दिए गए। इस अवसर पर हर्ष छिकारा की टीम से अजय घणघस, सुमीता बलौदा, कृतिमान टोकस, सुनिल हरिता, राजेश कालावास, मंदीप श्योराण, कमल शर्मा पातन, सत्यनारायण, दलीप कालोड़, बलवान, विभिन्न जिलों से सहयोग के लिए आए युवाओं सहित आसपास के ग्रामीण उपस्थित रहे।



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks