स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

क्या है अमृत सरोवर योजना, जिला उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए आदेश।

सरकार की योजनाएं जल संचय व भू-जल स्तर को ऊपर उठाने में मील का पत्थर साबित होंगी : डीसी



तहलका न्यूज, रेवाड़ी
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जलाशयों के पुनरुद्धार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू की गई महत्वाकांक्षी अमृत सरोवर योजना के तहत संबंधित अधिकारियों को जिला में मिशन मोड में अमृत सरोवरों का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार जल संरक्षण की दिशा में अनेक महत्वाकांक्षी निर्णय ले रही हैं ताकि जमीन का भू-जल स्तर ऊपर उठाया जा सके और आने वाली पीढ़ी के लिए जल का संरक्षण किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं निश्चित तौर पर जल संचय व भू जल स्तर को ऊपर उठाने में मील का पत्थर साबित होंगीं।










डीसी अशोक कुमार गर्ग शनिवार को लघु सचिवालय सभागार में अमृत सरोवर मिशन व जल शक्ति अभियान के तहत आयोजित वीसी उपरांत संबंधित अधिकारियों की के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई अमृत सरोवर योजना के तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर हो चुके तालाबों का जीर्णोद्धार कर इन्हें पुनर्जीवित किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन पुराने तालाबों की स्थिति दयनीय है, उनमें मिट्टी व गाद भर चुकी है तो उसकी सफाई कर उसे नया रूप दिया जाए। उन्होंने बताया कि आजादी अमृत काल में अमृत सरोवर मिशन निश्चित तौर पर अपनी विरासत को संजोने का एक कारगर मिशन है।












डीसी ने कहा कि अमृत सरोवर मिशन को सफल बनाने में ग्रामीण विकास की ज्यादातर योजनाओं की भागीदारी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अमृत सरोवर मिशन के तहत मनरेगा योजना से अधिक से अधिक कार्य करवाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला में अमृत सरोवर योजना के तहत पहले से बने तालाबों का जीर्णोद्धार करने के साथ-साथ नए अमृत सरोवर बनाने के लिए नई जगह चिन्हित की जाएं। उन्होंने कहा कि जल शक्ति मिशन के तहत जिला में जल संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कैच दा रैन वैह्न इट फाल, व्हेयर इट फॉल के सिद्धांत पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हरियाणा प्रदेश में आजादी अमृत महोत्सव के तहत सरकार की ओर से हरियाणा तालाब एवं दूषित जल संसाधन प्राधिकरण का गठन किया गया है जिसके तहत तालाबों को अमृत सरोवर मिशन में शामिल किया गया है। उन्होंने आमजन को जल संचय के लिए प्रेरित करते हुए संरक्षित जल-तभी बनेगा बेहतर कल का संदेश दिया।











मनरेगा योजना में कोताही नहीं होगी सहन : डीसी
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि मनरेगा योजना में कोताही सहन नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मनरेगा योजना के तहत अच्छा कार्य करें। जिला में मनरेगा के तहत नियुक्त एबीपीओ जॉब कार्ड पर फोकस करते हुए सभी योग्य लाभार्थियों को उनके जॉब कार्ड दें और एक सप्ताह के अंदर-अंदर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लाभार्थियों के जॉब कार्ड अपने पास न रखें, काम होने उपरांत जॉब कार्ड धारक को उसका कार्ड वापिस कर दें।










एडीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरपंच गांव में अमृत सरोवर मिशन के तहत प्रस्ताव बनाकर भिजवाएं तथा बीडीपीओ अमृत सरोवरों का कार्य शुरू करवाएं। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर को नहरों से जोड़ते हुए इनकी मेंटेनेंस भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि जिला में मनरेगा योजना के तहत 60 अमृत सरोवर विकसित करने का लक्ष्य है, जिनमें से 50 अमृत सरोवर तैयार हो चुके हैं। उन्होंने शेष अमृत सरोवरों का कार्य करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।










ये रहे मौजूद :
बैठक में डीडीपीओ एचपी बंसल, डीआरओ राजेश कुमार, एक्सईएन पंचायती राज नरेंद्र गुलिया, एक्सईएन जनस्वास्थ्य विभाग विनय चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।










हिसार, 25 फरवरी 2023 ।
अमृत सरोवर योजना तथा जल शक्ति अभियान के तहत जिले में चल रहे विभिन्न कार्यो की समीक्षा करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त नीरज ने कार्यो को और अधिक गति से पूरा करवाने की हिदायत दी हैं। उन्होंने कहा कि मानसून शुरू होने से पहले अमृत सरोवर का काम पूरा किया जाए। जिले में इस योजना के तहत 75 तलाबों का जिर्णोद्घार करते हुए इनका सौंदर्यकरण किया जाना है। बैठक से पूर्व भारत सरकार के केबिनेट सचिव राजीव गौबा ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए योजनाओं की समीक्षा की।













बैठक में अमृत सरोवर योजना के जल शक्ति अभियान की प्रगति रिपोर्ट ली गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जल संसाधनों पर पढ़ रहे विपरीत प्रभाव के मद्देनजर यदि जल्द ही पानी को प्रदूषित होने से नहीं रोका गया तो जल के प्राकृतिक स्त्रोत समाप्त हो जायेंगे। इसलिए पानी खराब होने से रोकने की दिशा में व्यापक अभियान चलाया जाए। बरसात के पानी को संरक्षित करने पर जोर देते हुए  कार्य योजना के तहत गंभीर प्रयास किए जाए। इस अवसर पर डीडीपीओ सुभाष चन्द्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |