स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद जिले के गांव के कपड़ा व्यापारी से मांगी फिरौती, नहीं देने पर तीन दिन में परिवार सहित जान से मारने की धमकी !

 Haryana Jind news Ransom demanded from cloth merchant in Jind


तहलका न्यूज, जींद / सुनील कोहाड़


जींद जिले के नरवाना खंड के गांव धमतान साहिब में एक कपड़ा व्यापारी के पास फोन आया और 15 लाख छोटी रकम देने की मांग की फोन करने वाले ने धमकी दी है कि अगर 3 दिन के अंदर उसे फिरौती की रकम नहीं मिली तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। गढ़ी थाना पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।










फिरौती नहीं देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी 

धमतान साहिब निवासी प्रवीण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने ही गांव में कपड़े की छोटी सी दुकान की हुई है। 24 फरवरी को उसके पास एक फोन आया और फोन करने वालों ने पहले उसे बातों बातों में उलझा लिया। उसके बाद फोन करने वाले ने उससे 15 लाख रुपए देने की डिमांड की। फोन करने वाले ने धमकी दी कि अगर 3 दिन के अंदर यह रकम उसे नहीं मिली तो वह उसको परिवार सहित जान से मार देगा। उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी पुलिस ने व्यापारी प्रवीण की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।





पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

धमतान साहिब चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि दुकानदार प्रवीण ने शिकायत दी थी । शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा।












कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |