स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार के नजदीकी गांव के लड़के ने गांव की ही लड़की से शादी करने की दी धमकी !

 Haryana Hisar news boy from a village near Hisar threatened to marry a girl from the same village


तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़ 


हिसार के नजदीकी गांव में एक 14 वर्षीय बच्ची को गांव के ही लड़के ने उठाकर ले जाकर शादी करने की धमकी दी है। लड़की के परिजनों के अनुसार जब भी लड़की घर से बाहर निकलती है तो लड़का बुरी नजर से देखते हुए उसे उठाकर ले जाने की बात करता है। अब तो उसने सारी हदें पार करते हुए फोन कर बेटी को उठाकर जबरदस्ती शादी की धमकी दे रहा है। बच्ची की मां की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











हिसार जिले के नजदीकी गांव महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का गुजर-बसर करते हैं। उसका पति काम के सिलसिले में राजस्थान गया हुआ है और घर पर वह अपने ससुर और दोनों बच्चों के साथ रहती है। काफी दिनों से गांव का ही एक आवारा किस्म का लड़का उसकी 14 वर्षीय बेटी के साथ अभद्र व्यवहार करता है और उठाकर ले जाने की धमकी देता है। काफी बार उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वो नहीं माना। गत दिवस तो उसने उसके ससुर के पास फोन करें जबरदस्ती से शादी करने की धमकी दी है। जिससे उनका पूरा परिवार सदमे में है। महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि डर के मारे उसकी बेटी घर से बाहर भी नहीं निकलती। क्योंकि लड़के ने फोन कर धमकी देते हुए कहा है कि कल 12 बजे तुम्हारी बेटी को उठाकर ले जाऊंगा। धमकी देने वाला आवारा किस्म का लड़का है। 


सदर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपित लड़के खिलाफ धारा 354D, 506 व 12 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |