हिसार में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ | दोनों बदमाशों ने मालिक से मांगी थी 50 लाख की फिरौती |
Haryana Hisar news Encounter between miscreants and police in Hisar
*एएसआई धर्मबीर ने पुलिस मुठभेड़ में आरोपी किए काबू।*
तहलका न्यूज, हिसार/ सुनील कोहाड़
हिसार शहर के साउथ बाईपास पर रविवार की देर शाम पुलिस पर दो युवकों ने फायरिंग कर दी जब पुलिस ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा था उन्होंने दोबारा से गोली चला दी उसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उन पर फायरिंग की तो बदमाश भागने लगे पुलिस ने बगला रोड़ से उन्हें दबौच लिया। एक बदमाश के पांव में गोली लगी है जिसे उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है।
*ज्वेलर की शॉप पर गोली चला फिरौती मांगने के आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में किए गिरफ्तार।*
*आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर किए फायर, जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में लगी गोली।*
पुलिस उप अधीक्षक कप्तान सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि कल 25.02.2023 की शाम 4.50 PM पर पुलिस चौकी PLA हिसार मे सूचना मिली कि पटेल नगर हिसार मे मोटरसाइकिल सवार 2 युवको ने विजय ज्वैलर्स नामक दुकान पर फायरिंग की है और फिरौती मांगी है।
पुलिस अधीक्षक ने तुरंत प्रभाव से सीआईए सहित हिसार पुलिस की 4 टीमों का गठन किया। और पीड़ित को सुरक्षा प्रदान की गई। पीड़ित ज्वेलर को गनमैन प्रदान किया गया और पटेल नगर मार्केट में स्थाई रूप से पीसीआर की तैनाती की गई।
इसी दौरान थाना सिविल लाईन हिसार में सुशील पुत्र राधेश्याम वासी जुई खुर्द भिवानी द्वारा सुचना दी गयी कि उसका मोटरसाईकिल नम्बर HR02AR8876 को 02 नोजवान लङको द्वारा सैक्टर 16/17 नजदीक महात्मा गांधी अस्पताल हिसार से छीना गया है जो उपरोक्त फिरोती मांगने वा फायर करने की घटना मे भी इसी छीने गये मोटरसाईकिल को प्रयोग करके इन्ही दोनो नोजवान लङको ने इस घटना को अन्जाम दिया है। जिस पर थाना सिविल लाईन हिसार में अलग से कानुनी कार्यवाही की जा रही थी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार हिसार पुलिस की टीमों ने CCTV फुटेज को सभी ईकायी प्रभारियो को भेजकर नाकाबन्दी वा सभी वाहनो विशेषकर दुपहिया वाहनो की सघन चैकिंग करवायी शुरू की। घटनास्थल विजय ज्वैलर्स पटेल नगर हिसार के आसपास संचालित CCTV कैमरो की फुटेज से वारदात को अन्जाम देने वाले लङको की प्रारम्भिक स्तर पर गोली चलाने वाले युवकों की पहचान आशुतोष उर्फ आशु पुत्र गोपीराम वासी आर्यनगर हिसार और दीपक उर्फ नोनी पुत्र कैलाश वासी वाल्मिकी मौहल्ला पटेल नगर हिसार के रूप में हुई।सीन आफ क्राईम टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। हिसार पुलिस की टीमों द्वारा उपरोक्त संदिग्धो के सम्भावित ठीकानो पर लगातार दबिश दी गई। इसी दौरान सुचना मिली है कि यही युवक इसी मोटरसाईकिल पर खुशी पट्रोल पम्प नजदीक चन्दन नगर बालसमंद रोड़ हिसार से 1000/- रुपये का तेल जबरदस्ती डलवाकर बिना रुपये दिये पम्प से भाग गए हैं।
पुलिस अधीक्षक सभी टीमों को लगातार मॉनिटर कर निर्देश दे रहे थे। हिसार पुलिस की स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने एएसआई धर्मवीर सिंह के नेतृत्व ने बगला रोड नजदीक डेयरी सिफ्टिंग के पास आरोपियों के पीछे थी कि मोटरसाइकिल सवार आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस ने आरोपियों को आत्म समर्पण के लिए कहा परंतु आरोपियों ने फिर फायर किया। एएसआई धर्मवीर ने पुलिस टीम के बचाव में फायर किया तो गोली आरोपी दीपक के पैर में लगी। गली लगते ही आरोपी मोटरसाइकिल से गिर गए। पुलिस ने आरोपियों को तुरंत काबू किया। आगामी कार्रवाई जारी है।
गौरतलब है कि घटना की सुचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक हिसार लोकेंद्र सिंह पुलिस उप अधीक्षक अभिमन्यु लोहान, थाना प्रभारी सिविल लाइन हिसार,, सीआईए की टीम, चौकी प्रभारी तुरन्त मौका पर पहुंचे। पटेल नगर हिसार में दुकान संचालक विजय ज्वैलर्स ने पुलिस अधीक्षक महोदय को बताया कि लगभग 4.45 PM वह अपने दोस्त के साथ दुकान पर हाजिर था कि उसी समय दुकान पर 2 नौजवान लड़के आये जिनमे से 1 लङका दुकान के अन्दर हाथ में पिस्तौल लिये आया और उस लड़के ने दुकान के काउन्टर पर एक पर्ची फेंकी जिस पर लिखा था कि 50 लाख रुपये की फिरौती दे दे तो बच जायेगा नही तो नुकसान हो जायेगा और अपने हाथ मे लिये पिस्तौल को उसकी (विजय) तरफ तानकर जान से मारने की धमकी दी और बाहर निकल कर सीधा फायर जान से मारने की नियत से किया जो दुकान के शीशे पर लगा और फिर दोनो लङके बाहर पहले से खड़ी स्टार्ट मोटरसाईकिल पर बैठकर भाग गये।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks