स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जाट आरक्षण की मांग को लेकर नारनौंद में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ चर्चा !

 नारनौंद की दादा देवराज धर्मशाला में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की हुई बैठक


Haryana hisar news Discussion with the national president in Narnaund regarding the demand for Jat reservation

जाट आरक्षण को लेकर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा -- प्रताप दहिया राष्ट्रीय अध्यक्ष

तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़ 

 नारनौंद की दादा देवराज धर्मशाला में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की एक बैठक हुई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दहिया व प्रदेश अध्यक्ष गंगाराम श्योराण पहुंचे। इस मीटिंग में जाट आरक्षण को लेकर चर्चा की गई और वक्ताओं ने कहा कि 2016 में जाट आरक्षण के दौरान जो युवाओं पर मामले दर्ज हुए थे। उनको लेकर व जाट आरक्षण की मांग को लेकर यह मीटिंग विधानसभा सत्र की रखी गई।







राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दहिया ने कहा कि आज अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा जाट आरक्षण को लेकर जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। उसी कड़ी में नारनौंद विधानसभा क्षेत्र की आज मीटिंग रखी गई थी। उन्होंने कहा कि जाट आरक्षण की मांग को हम दोबारा से शुरू कर रहे हैं और इन मीटिंगो के माध्यम से जाट समाज की रायशुमारी लेकर किस तरह से फिर से जाट आरक्षण को लेकर आंदोलन चलाया जाए।






उन्होंने कहा कि 2016 में जाट आरक्षण के दौरान जो मुकदमे दर्ज हुए थे। उनके बारे में भी हम अनिल विज से मिल चुके हैं और हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द उन मुकदमों को खारिज किया जाए। प्रदेश अध्यक्ष गंगाराम श्योराण ने कहा कि अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा जो कोरोना और किसान आंदोलन के दौरान कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए थे, वह फिर दोबारा से शुरू किए गए हैं।








उन्होंने कहा कि जाट आरक्षण संघर्ष समिति की जो मांगे लंबित हैं और सरकार ने आरक्षण तो दिया। लेकिन सरकार द्वारा अपने लोगों के द्वारा स्टे लगवा दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार जाटों को 9वी सूची में डालकर केंद्र व हरियाणा में आरक्षण दे और 2016 में जितने भी झूठे मुकदमे लगाए गए थे। वो सभी मुकदमे खारिज किए जाएं। इन्हीं मांगों को लेकर प्रदेश के सभी हलकों में यह जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |