स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

आदमपुर क्षेत्र से अवैध पिस्तौल सहित एक काबू !

 Haryana Hisar news One arrested with illegal pistol from Adampur area


तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़ 

    अवैध हथियार रखने वालो पर कार्रवाई करते हुए सीआईए पुलिस टीम ने गाँव सदलपुर के मन्दिर के सामने से एक युवक को अवैध पिस्तौल सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित से गहनता से पूछताछ कर अवैध हथियार रखने व इससे वो किस मकसद से खरीद कर लाया था। इस बारे में जानकारी हासिल की जाएगी।






जम्भेश्वर मन्दिर के सामने 

एएसआई महावीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गस्त के दौरान गाँव सदलपुर में जम्भेश्वर भगवान मन्दिर के सामने मौजूद थी कि उसी समय एक युवक प्लास्टिक का कट्टा  लिये सामने से पैदल-पैदल पुलिस टीम की ओर आता  दिखाई दिया, जो सामने पुलिस पार्टी की सरकारी गाडी को देखकर एक दम वापिस मुङकर भागने की कोशिश करने लगा । जिसे शक के आधार पर काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम गांव सदलपुर निवासी नरेश बताया। नियमनुसार तलाशी लेने पर प्लास्टिक के कट्टे से एक अवैध बदूंक 315 बोर बरामद हुई। बरामद अवैध बदूंक को कब्जा पुलिस लेकर नरेश के खिलाफ थाना आदमपुर में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।






सरदार शहर से खरीद कर लाया था अवैध पिस्तौल 

    पुलिस टीम द्वारा अवैध हथियार के बारे में की गई प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह इसे सरदार शहर से लेकर आया है। आरोपित को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |