ऑटो रिक्शा चोरी के मामले में आरोपित गिरफ्तार, चोरी शुदा ऑटो रिक्शा बरामद !
Haryana hisar news Accused arrested in auto rickshaw theft case
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
पुलिस अधीक्षक श्री लोकेंद्र सिंह, आईपीएस के निर्देशानुसार ऑटो रिक्शा चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए मोहल्ला डोगरान चौकी पुलिस ने आरोपित वार्ड नंबर 6 , सिवानी निवासी अभिषेक को थाना एचटीएम हिसार में आईपीसी की धारा 379 के तहत अंकित अभियोग संख्या 122 दिनाक 23.02.2023 में गिरफ्तार किया गया है।
चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संदीप ने बताया कि राजीव नगर हिसार निवासी विनय कुमार ने पुलिस चौकी में उसका ऑटो रिक्शा चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। दी गई शिकायत में उसने बताया कि मैंने मेरे आटो पर रामपुरा मोहल्ला निवासी विक्की को ड्राईवर रखा हुआ है। विक्की ने ऑटो रिक्शा कल रात में रामपुरा मोहल्ला स्थित गीता भवन पार्क मे खडा किया था जो वहा से कोई अज्ञात ऑटो रिक्शा चोरी करके ले गया।
पुलिस ने दी गई शिकायत पर उपरोक्त अभियोग अंकित कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अभिषेक शराब पीने का आदी है और कोई काम धंधा नहीं करता। आरोपी ऑटो रिक्शा चूरा इसे बेचने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी अभिषेक से चोरी शुदा ऑटो रिक्शा बरामद किया है। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks