महिला का अपहरण कर रुपए लूटने के मामले में आरोपित ई रिक्शा चालक गिरफ्तार !
Haryana Hisar news Accused e rickshaw driver arrested for robbing money by kidnapping woman
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
पुलिस अधीक्षक श्री लोकेंद्र सिंह, आईपीएस के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए थाना शहर हिसार पुलिस ने पेंशन लेने बैंक गई महिला का अपहरण कर रुपए लूटने के मामले में आरोपी ऑटो चालक धोबी घाट ऋषि नगर हिसार निवासी राहुल को थाना शहर हिसार में आईपीसी की धारा 365/392 के तहत अंकित अभियोग संख्या 105 दिनाक 25.02.2023 में गिरफ्तार किया गया है।
एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी राहुल ई रिक्शा चालक है। आरोपी पहले पर पहले भी चोरी और लड़ाई झगड़े के मुकदमे दर्ज है। 20 फरवरी को रेलवे स्टेशन के पास से दुर्गा कॉलोनी निवासी महिला ने आरोपी की ई रिक्शा गवर्मेंट कॉलेज के पास महाराष्ट्र बैंक जाने और वहा से आने के लिए ली। आरोपी ई रिक्शा चालक ने महिला से 100 रुपए पहले लिए और महिला को महाराष्ट्र बैंक मे ले आया व कहने लगा पेंशन मैं दिलवा देता हु। चालक ने महिला को पेंशन के 2500 रुपए दिलवाए और उसे ई रिक्शा में बैठा कर घोडा फार्म की तरफ ले गया। वहा ले जाकर महिला के साथमार पिटाई की। और महिला का बैग छीन लिया। जिसमे पेंशन के रुपए, बैंक पासबुक और कुछ पैसे थे। महिला को रोड के किनारे छोड़ कर वह ई रिक्शा लेकर भाग गया।
पुलिस ने आरोपी द्वारा लूटे गए रुपए में से 2300 रुपए बरामद किए है। आरोपी ने पहले भी चोरी और लड़ाई झगड़े की वारदाते की है। जिन मामलों में वहा जमानत पर रिहा है। आरोपी से पूछताछ जारी है आरोपी को पेश अदालत कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। गौरतलब है कि दुर्गा कॉलोनी निवास महिला में थाना शहर हिसार के एक ई रिक्शा चालक द्वारा उसके साथ मारपिटाई कर लूटपाट करने के बारे में सूचना दी थी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks