हांसी पुलिस ने चोरी के अलग अलग मामलों में चार युवकों को पकड़ा !
HARYANA HISAR NEWS Hansi police arrested four youths in different cases of theft
तहलका न्यूज, हांसी / सुनील कोहाड़
पुलिस अधीक्षक हांसी नितिका गहलोत के दिशा निर्देशानुसार व जिला भर में चोरी की वारदातों पर लगाम लगाते हुए शहर थाना पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपितों से चोरी किए गए गहने व अन्य सामान बरामद किया जाएगा।
गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान संदीप वासी नजदीक मलिक अस्पताल व मंगल वासी न्यू सुभाष नगर हांसी के रूप में हुई हैं। जिन्होंने संदीप वासी समाधा कॉलोनी के घर में घुसकर सोना चांदी ,और चांदी के सिक्के ,देसी घी व सूट ,आदि चोरी कर लिए थे। जिनको गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय में पेश करके 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी व चोरी सुदा माल बरामद करने की कोशिश की जाएगी।
वहीं एक अन्य मामले में शहर थाना पुलिस ने एक आरोपित को मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है ।गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान राजा उर्फ धोलु वासी भाटिया कॉलोनी के रूप में हुई। जिसने अखिल वासी विकास नगर का मोटरसाइकिल चोरी कर लिया था। जिसको गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय पेश करके जेल भेज दिया हैं ।
एक अन्य मामले में शहर थाना पुलिस ने बैटरी चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। । आरोपित की पहचान भीमसेन वासी चेता मोहल्ला हांसी के रूप में हुई। जिसने अनिल वासी प्रेम नगर की बैटरी चोरी कर ली थी जिसको गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय में पेश किया गया ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks